Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » बीoईoओo और प्रधान शिक्षकों की अक्टूबर माह की समीक्षा बैठक में छात्र उपस्थिति पर दिया गया विशेष जोर
Uncategorized

बीoईoओo और प्रधान शिक्षकों की अक्टूबर माह की समीक्षा बैठक में छात्र उपस्थिति पर दिया गया विशेष जोर

Zee Bharat News 24
Last updated: October 27, 2025 7:17 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बांगरमऊ,उन्नाव ।

ब्लॉक संसाधन केंद्र मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की माह अक्टूबर 2025-26 की समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में बी ई ओ ने सभी प्रधान शिक्षकों को विद्यालय में छात्र उपस्थिति बढ़ाए जाने हेतु विशेष रूप से प्रोत्साहित किया,उन्होंने कहा कि छात्रों से ही विद्यालय का अस्तित्व है इसलिए हम सभी को विद्यालय में शिक्षा का ऐसा माहौल तैयार करना है जिससे छात्रों का विद्यालय में ठहराव बढ़े। बीईओ ने बैठक में बताया कि विभाग द्वारा वर्तमान में शिक्षक और शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विद्यांजलि, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, बिल्डथान 2025, कर्मयोगी जैसे कार्यक्रम संचालित कराए जा रहे हैं जो शिक्षा के साथ साथ शिक्षक और छात्र के व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद लाभकारी है।पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के तहत ऑपरेशन कायाकल्प,कंपोजिट ग्रांट, निपुण मूल्यांकन,पुस्तक वितरण, सामुदायिक सहभागिता, निपुण भारत मिशन, समेकित शिक्षा और बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बेसिक शिक्षा विभाग के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित शिक्षकों ने इस संबंध में अपने सुझाव साझा किए। बैठक में ए आर पी दीप नारायण त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक संदर्शिकाओं और अन्य शिक्षण सामग्रियों का प्रत्येक शिक्षक द्वारा दैनिक शिक्षण में शत प्रतिशत प्रयोग किया जाना है। ए आर पी अभिषेक के द्वारा बैठक में विभिन्न प्रधान शिक्षकों द्वारा शिक्षक डायरी के महत्व,प्रिंट रिच मटेरियल, गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के साथ छात्र उपस्थिति बढ़ाए जाने हेतु अपने अनुभव साझा किए गए। बैठक में अन्य विभागीय कार्यों में यू डायस के अंतर्गत अपार आईडी, डीबीटी में खाता सीडेड की स्थिति, बालवाटिका संचालन,जर्जर भवन की सूचना, नवीन आधार पंजीकरण,दीक्षा एप के नियमित प्रयोग, निपुण लक्ष्य एप नियमित रूप से छात्र आंकलन इत्यादि की प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक में आशीष सिंह चौहान , अभिषेक कुमार सचिन सिंह,अचल गौड़,सुरेंद्र गौड़ इत्यादि प्रधान शिक्षक उपस्थित रहे।

 

 

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर मे ध्वजारोहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

August 15, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

पोस्टमार्टम हाउस पर मुर्दे को ले जाने को लेकर दो एंबुलेंस चालकों में हुई मारपीट का वीडियो वायरल

November 12, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

दो अलग-अलग गांवों में जहरीला कीड़ा काटने से एक महिला सहित दो लोगों की हालत बिगड़ी

June 16, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

आबकारी विभाग ने मिहोना में संचालित बालाजी भोजनालय पर की छापामार कार्रवाई

October 4, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?