जी भारत न्यूज24
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने गुरुवार 16 अक्टूबर 2025 को एक बड़ी कार्यवाई करते हुए 60 किलो 500 ग्राम अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह कार्यवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू सोनी (52) वर्ष पुत्र स्वर्गीय छन्नू लाल के रूप में हुई है, जो अक्रमपुर स्थित गुरुकुल स्कूल के पास का निवासी हैं। पुलिस बल ने उसके मकान से अवैध पटाखे सुतली बम,अनार ,बम और अन्य विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर में राजू सोनी के खिलाफ मु०अ०सं०908/2025 धारा5/9 ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही हैं। बरामद पटाखों में मिनी बुलेट,पोप, मिनी कलर्स मुन्ना सिको, सजीना चकरी ब्रांड के पटाखे शामिल है। इसके अतिरिक्त 80 पीस हरे औऱ लाल रंग के सुतली बम उजाला ब्रांड के अनार,मगर ब्रांड के हाइड्रेट बम सुपरस्टार फुलझड़ी स्पेशल फ्लावर ब्रांड के पटाखे मनी ब्रांड की 555 ब्रांड के टाइमिंग बम और लेपर्ट किंग ब्रांड के अनार भी जब्त किए खुले हुए अनार फुलझड़ी और अन्य प्रकार के पटाखे भी बरामद हुए।
इस कार्यवाही में थाना कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार कुशवाहा चाकी इंचार्ज मगरवारा अरविंद पांडेय,हेड कांस्टेबल विजय कुमार शर्मा, कांस्टेबल प्रवीण कुमार विनीत गिल,अमित पवार,राजेश सिंह और कृष्ण प्रताप शामिल थे।




