Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » राहगीरों से लूट करने वाले आरोपीयो को खरगोन पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनमध्यप्रदेश

राहगीरों से लूट करने वाले आरोपीयो को खरगोन पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Zee Bharat News 24
Last updated: June 7, 2024 9:09 am
Zee Bharat News 24
8 Min Read

जी भारत न्यूज24
लूट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
घटना मे शामिल आरोपीयो के है पूर्व मे आपराधिक रिकार्ड
खरगोन । पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन अतुल सिंह द्वारा जिला खरगोन में लूट एवं अन्य सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधो की घटनाओ की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) तरूणेन्द्रसिंह बघेल, अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोहरसिंह बारीया व समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना पर कसरावद पर राहगीरों से लूट करने वाले आरोपीयो को पकड़ने मे बड़ी सफलता मिली है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 02.06.2024 को थाना कसरावद पर सूचना दी कि, फरियादी अफजल निवासी इन्द्रानगर खरगोन हा.मु. कोण्डापुरा लोहारी ने थाना मै ग्राम बोरावां में भंगार खरीद रहा था तभी 01 मोटरसायकल पर तीन अज्ञात व्यक्ति आये और मुझसे बातचित करके वहाँ से चले गए । थोड़ी देर बाद जब फरियादी अफजल भनगावं तरफ अपनी मोटरसायकल ट्राली लेकर जा रहा था और वेदा नदी के पुल के पास वही तीन व्यक्ति जो बोरावा में मोटरसायकल से मिले उन्होने फरियादी को पकडकर बोले कि तेरे जेब में जितना रुपया रखा है वो जल्दी से हमे दे दे नही तो तुझे जान से खत्म कर देंगे और उसके बाद पुल के नीचे ले जाकर मेरे साथ मारपीट कर मेरे जेब में रखे 9900/- रुपये नगदी, एक मोबाईल, व फरियादी के कागज लूट कर वहां से भाग गए । उक्त घटना पर से थाना कसरवाद पर अपराध क्र. 287/24 धारा 394 भादवि का अज्ञात बदमाशो पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दिन दहाड़े राहगीर के साथ हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी मंडलेश्वर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कसरवाद निरीक्षक मंशाराम रोमडे के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात आरोपीयो की तलाश पतारसी के लिए टीम को रवाना किया गया । थाना प्रभारी कसरवाद निरीक्षक मंशाराम रोमडे अपने साथ पुलिस टीम को लेकर घटनास्थल पहुंचे व पुलिस थाना की तीन टीमें बनाकर टीमें गठित कर वेदा नदी के किनारो पर झाडियों में सर्चिंग कराई व फोर्स को साथ लेकर आसपास के ग्रामों में अज्ञात आरोपीगण की तलाश पतारसी करते सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये एवं क्षैत्र के ढाबो, होटलो को चेक कराकर पुराने बदमाशो के बारे में जानकारी प्राप्त की गई व मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया ।
परिणामस्वरूप मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम बोरावां का सुनिल पिता शांतिलाल वर्मा जाति कहार जिसको कि कल उसके दो अन्य साथियों के साथ घटना के समय ग्राम बोरावा और भनगांव के बीच वेदा नदी के पुल के आसपास देखा गया है, जिसकी गतिविधि संदिग्ध होकर घटना के बाद से ही फरार है ।
पुलिस टीम के द्वारा उक्त सूचना प्राप्त होते ही संदेही सुनिल वर्मा की तलाश जिसके घर पर भी दबिश दी गई तो घर से फरार होना पाया गया पुलिस टीम के द्वारा संदेही सुनिल वर्मा की आस पास के इलाकों व उसके मिलने वाली संभावित स्थानों पर दबिश दी गई जिसमे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त संदेही सुनिल वर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ गुजरात तरफ फरार होने वाला है जिस पर तत्काल एक टीम रवाना कर उसके जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी करते सावदा फाटे से संदेही सुनिल वर्मा पिता शांतिलाल वर्मा जाति कहार निवासी बोरावा व उसके साथी अमित पिता सुभाष चौहान जाति भीलाला निवासी तिडक्यावाडी बिरला चौकी सेगांव थाना ऊन को पकडा ।
पुलिस टीम के द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त लूट को अपने एक और अन्य साथी अन्य साथी गोकुल उर्फ नाना पिता हीरालाल सोलंकी जाति निहाल उम्र 23 वर्ष निवासी नदी पार ऊन के साथ उक्त घटना को कारित करना बताया ।
पुलिस टीम के द्वारा दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपराध सदर में प्रयुक्त मोटरसायकल तथा लूटा गया मोबाईल, नगदी 7000/- रुपये व फरियादी के छीने हुये कागज आधार कार्ड की फोटोकापी जप्त की बाद सूचना मिलने पर तीसरे आरोपी गोकुल उर्फ नाना पिता हीरालाल सोलंकी जाति निहाल उम्र 23 वर्ष निवासी नदी पार ऊन थाना ऊन को भी पुलिस टीम द्वारा सेंधवा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गये 2900/- रुपये नगदी व फरियादी के छीने हुये पेन कार्ड की फोटोकापी जप्त की ।

आरोपीगण से थाने पर पूछताछ में उन्होंने ग्राम पिपलगोन, थाना मण्डलेश्वर अंतर्गत ग्राम जलूद में हुयी नकबजनी एवं थाना महेश्वर मे ग्राम जलकोटा व ग्राम बड़दी मे विद्युत डीपी से ऑइल चोरी करना की घटनाओ को कारित करना भी बताया जिसके संबंध में माननीय न्यायालय से पुलिस रिमान्ड लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी ।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. सुनिल वर्मा पिता शांतिलाल वर्मा जाति कहार निवासी बोरावा
2. अमित पिता सुभाष चौहान जाति भीलाला निवासी तिडक्यावाडी बिरला चौकी सेगांव थाना ऊन
3. गोकुल उर्फ नाना पिता हीरालाल सोलंकी जाति निहाल उम्र 23 वर्ष निवासी नदी पार ऊन थाना ऊन

गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड
1. गोकुल उर्फ नाना पिता हीरालाल सोंलकी जाति निहाल (मानकर) उम्र 22 साल निवासी नदी पार ग्राम ऊन, जिला खरगोन
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 ऊन 77/2017 461 भादवि
2 ऊन 96/2017 379 भादवि
3 ऊन 107/2017 धारा 461 भादवि
4 ऊन 150/2017 धारा 379 भादवि
5 ऊन 278/2019 धारा 379 भादवि
6 ऊन 209/2022 धारा 379 भादवि 136 विघुत अधिनियम
7 ऊन 210/2022 धारा 379,411 भादवि 136 विघुत अधिनियम

2. अमित पिता सुभाष जमरे जाति भीलाला उम्र 19 साल निवासी तिडक्यावाडी थाना ऊन
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 ऊन 153/2022 279,337 भादवि

3. सुनील पिता शांतिलाल वर्मा निवासी ग्राम बोरावा
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 कसरावद 257/10.05.24 294,323,506 भादवि

पुलिस टीम
उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मंडलेश्वर श्री मनोहर गवली एवं थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक मंशाराम रोमडे के नेतृत्व में उनि राजेन्द्र अवास्या, उनि अमजद खान, उनि प्रियंका जमरे सउनि प्रशांत राव सूर्यवंशी ,सउनि रमेश वास्कले प्रआर. 820 संजय यादव, प्रआर. 659 महेश मालवीय, प्रआर. 730 वेरसिंह टैगोर, आर. 364 जितेन्द्रसिंह बघेल, आर.673 महेन्द्रसिंह ठाकुर , आर.379 नीरज राठौड , आर. 391 विक्कु गाठे , आर.1045 अतुल , आर. 356 रितेश मगरे, आर. 245 अभय बघेल व साइबर सेल से अभिलाष डोंगरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink1
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिकलोकल

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

February 18, 2024
Uncategorizedदेशप्रसाशनराजनीतिलोकल

प्रशासन ने की लोकतंत्र की हत्या,मतदाताओं को डराया – धमकाया गया : फूलसिंह बरैया

May 10, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

प्रदेश में पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं जनपद मथुरा में हुई है

October 9, 2025
Uncategorizedराजनीतिलोकल

मनुष्य जीवन में खेलों का खेलना नितांत आवश्यक:प्रमोद चौधरी

January 22, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?