जी भारत न्यूज24 r
उत्तर प्रदेश बांगरमऊ,उन्नाव।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रमुख समाजसेवी चौधरी आशीष सिंह ‘गोलू’ ने मोहल्ला चौधरान स्थित अपने आवास पर भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन कर धार्मिक एवं सामाजिक समरसता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की। आज गुरुवार को सुबह से ही मोहल्ला चौधराना मे श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर चौधरी आशीष सिंह गोलू ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति में दान, सेवा और सद्भाव का प्रतीक पर्व माना जाता है। इस पर्व पर खिचड़ी दान एवं भोज का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आस्था तक सीमित न रहकर सामाजिक एकता का भी सशक्त संदेश देता है । कार्यक्रम के दौरान सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया । जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना और प्रगाढ़ हुई।
खिचड़ी भोज के उपरांत चौधरी गोलू ने उपस्थित लोगों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का भी परिचय दिया। कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करना एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम रहा। क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम सफल सफल बनाने में चौधरी सोनेश सिंह , चौधरी प्रवेश सिंह ” गुड्डू ” बबलू गुप्ता , ओम नारायण श्रीवास्तव , कृष्णकांत , सुधीर मिश्रा सिद्धू, राम जी त्रिवेदी व्यापारी नेता रवि कांत गुप्ता, पप्पू , सुधांशु अग्निहोत्री , अक्कू भैया ,बड़े चौधरी , फरीद बाबा ,राजू चौधरी , कमल गुप्ता , चौधरी देवेश सिंह , मनीष , फरहान सिद्दीकी एवं राजू गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।




