जी भारत न्यूज24
एंकर – उत्तर प्रदेश झांसी। और बुंदेलखंड के लिए सुनहरा दौर शुरू हो चुका है! प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आठ वर्षीय कार्यकाल बे – मिसाल है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के झांसी को भी बड़ी सौगात दी है बीड़ा के अंतर्गत रीयल स्टेट की इंटर नेशनल कंपनी सनफ्रान ग्रुप के एम डी जो कि विदेशों में भारतीय व्यवसाय की साख बढ़ाने वाले दिग्गज माने जाते हैं, अब अपने दिल और समर्पण के साथ बुंदेलखंड के विकास में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। फरवरी 2023 की इन्वेस्टर समिति बैठक में, उन्होंने बीड़ा (बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) को सबसे बड़े विदेशी निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई बैठक में रियल एस्टेट, फार्मा, इलेक्ट्रिक व्हीकल और डेटा फैक्ट्री सेक्टर में निवेश का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें अकेले झांसी में 2700 करोड़ का निवेश स्वीकृत हुआ। सन फ्रांस के मालिक ने स्पष्ट किया कि विदेशी निवेशक उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों से बेहद प्रभावित हैं, और यूरोप, माल्टा, लंदन समेत कई देशों की कंपनियां बीड़ा को अपना इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने के लिए तैयार हैं।
सबसे बड़ा ऐलान 8000 घरों के निर्माण का हुआ, जिसमें 10% LIG और 10% EWS कोटे के तहत किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि बुंदेलखंड के मीडियाकर्मीयो और अधिवक्ताओं को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
सनफ्रान के चेयरमैन संतोष मिश्रा का यह समर्पण केवल व्यापार नहीं, बल्कि बुंदेलखंड को आत्मनिर्भर बनाने का एक मिशन है और प्रदेश के मुख्यमंत्री का सपना साकार करना है। उन्होंने साफ कहा – “हम सिर्फ निवेश नहीं कर रहे, बल्कि बीड़ा को दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक हब में बदलने का सपना पूरा कर रहे हैं!” अब समय आ गया है जब झांसी और बुंदेलखंड देश ही नहीं, दुनिया के निवेश मानचित्र पर चमकेंगे!
बाइट – संतोष मिश्रा (एम डी) सनफ्रान ग्रुप
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




