जी भारत न्यूज24
उन्नाव,नवाबगंज।
नवाबगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार का दिन एक भावुक विदाई के नाम रहा, जब ग्राम कटहरु निवासी एवं रेलवे विभाग में 36 वर्षों तक अपनी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता से सेवा देने वाले रामचंद्र के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों और परिजनों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके योगदान को रेलवे परिवार के लिए प्रेरणादायी बताया।
सहकर्मियों की विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में अवर अभियंता पुनीत मिश्रा, रासीद अहमद, अमरीश मौर्य, लल्लन कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने रामचंद्र के कार्यों, समयपालन और सहज व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कमी विभाग में हमेशा महसूस की जाएगी।
परिवारजनों ने जताया गर्व
रामचंद्र के सम्मान समारोह में परिवारजन नागेंद्र, शैलेन्द्र, अभिनव, गौरव, प्रदीप कुमार और सुनीत सहित अन्य रिश्तेदार भी शामिल हुए। सबने उन्हें माला पहनाकर व उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
‘रेलवे ने बदली है देश की तस्वीर रामचंद्र
भावुक होते हुए रामचंद्र ने कहा
“इन 36 वर्षों में रेलवे ने जितनी प्रगति की है, उसे देखकर गर्व होता है। तकनीक, सुविधाओं और सुरक्षा के मामले में आज का भारतीय रेलवे विश्वस्तर की ओर बढ़ चुका है। इन बदलावों को अपनी आँखों के सामने विकसित होते देखना मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है।”उन्होंने साथ ही सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी सहायता और सहयोग से ही सेवा का लंबा सफर सहज बना रहा।सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ समापन कार्यक्रम के अंत में सभी मौजूद लोगों ने उनके स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना की। स्टेशन परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब रामचंद्र का अंतिम बार विभागीय सलाम से स्वागत किया गया।




