जी भारत न्यूज24
जिले के बच्चों में टेलेंट हैं,पर सुविधाओं का है अभाव
भिण्ड । बॉक्सिंग सेंटर शा. उ. मा. वि. न. 1 भिण्ड में लगभग 30 बच्चे काफी समय से बॉक्सिंग सीख रहे हैं,लेकिन कुछ दिन पूर्व बच्चों को बॉक्सिंग सिखा रहे कोच ने किसी कारणवश इस्तीफा दे दिया है,जिस कारण बॉक्सिंग सीख रहे बच्चों की नियमित प्रेक्टिस नहीं हो पा रही हैं।
बॉक्सिंग कोच की नियुक्ति कराने के लिए बच्चों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर भिंड कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर राजकुमार खत्री को एक अनुरोध पत्र सौपा।
एडीएम श्री खत्री ने बच्चों की मांग पर बॉक्सिंग की नियमित प्रैक्टिस के लिए जल्द ही कोच की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
अपर कलेक्टर श्री खत्री ने बॉक्सिंग सीख रहे बच्चों की खेल के प्रति रुचि को देखते हुए शाबाशी देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।
जिला भिण्ड के बच्चों में शिक्षा के अलावा खेल के प्रति विशेष लगाव एवं टेलेंट भरा पड़ा है,किंतु जिले में अभी भी सुविधाओं का बहुत अभाव है। जिले के बच्चों की खेल के प्रति बढ़ती रूचि को देखते हुए अगर जिले में और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये तो निश्चित ही भविष्य में भिण्ड का नाम देश दुनिया में और उच्च स्तर पर जाना जाएगा।
कलेक्टर के नाम अनुरोध पत्र सौपने वाले बच्चे आर्यन सिंह तोमर,ब्रजेंद्र सिंह भदौरिया,वेदांशु त्रिपाठी,आदित्य सिंह राजावत,सार्थक आदि बच्चे उपस्थित रहे।




