जी भारत न्यूज24
उन्नाव। सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में पंचम मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा के महात्म्य पर विस्तार से चर्चा हुई। श्रीधाम वृन्दावन के राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता परमपूज्य संत श्री राम शरण शास्त्री जी महाराज ने बताया कलियुग में मोक्ष प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है भागवत कथा। अपने निवास पर कथा सुनने से ज्यादा महत्व सार्वजनिक कथा पांडाल में जाकर सुनने का है। उससे कई गुना ज्यादा महत्व और पुण्य लाभ किसी तीर्थ स्थल में कथा सुनने का है। महाराजश्री ने बताया भक्ति ज्ञान और वैराग्य ने चारों ब्रम्ह ऋषियों से कथा सुनी, उसके बाद देवर्षि नारद जी ने कथा सुनी। इसी क्रम में धरती पर कथा का श्रवण शुरू हुआ। मुख्य यजमान डॉ संजय मिश्रा, बबली मिश्रा, दिवस यजमान आशीष निगम, लता निगम, संयोजक पवन निगम, नीरज निगम, भानु प्रताप सिंह, सुबोध अस्थाना, डॉ प्रभात सिन्हा, वेंकट मिश्रा, अनुराग राठौर, वेद प्रकाश साहू, अखिलेश अवस्थी, मीडिया प्रमुख डॉ मनीष सेंगर, अशोक रस्तोगी, अरविंद श्रीवास्तव, राहुल कश्यप, लक्ष्य निगम आदि सहित महिला मंडल अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, ममता द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष पैक्स पेड़ रश्मि गुप्ता, शोभा पांडेय, रश्मि निगम, कीर्ति गुप्ता आदि ने कथा प्रारम्भ और विश्राम की आरती में भाग लिया। आचार्य शिवम मिश्र ने विशिष्ट जनों का परिचय कराया और वृन्दावन में महाराजश्री द्वारा निर्मित कराए जा रहे दिव्य आश्रम में योगदान के लिए उन्नाव वासियों का आवाहन किया। संचालन कर रहे अशोक रस्तोगी और डॉ मनीष सेंगर ने बताया जो सुधिजन कथास्थल नहीं पहुंच पा रहे वे सनातन परिवार यू ट्यूब चैनल पर कथा का लाइव प्रसारण अपने घर अथवा संस्थान में बैठ कर देख सकते हैं। भजन मंडल से राजेश, रानू, अर्जुन, राघव, अनिरुद्ध ने सुमधुर भजन सुनाते हुए पूरा वातावरण भक्तिमय बनाया।




