जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड । कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ी,यह कलश यात्रा का संतोषी माता मंदिर से शुभारंभ होकर अटेर रोड,मुड़िया खेड़ा,उदोतपुरा,हरीचंदपुरा,मिहोनी होती हुई शाला हनुमान मंदिर पहुंची। इस भव्य शोभायात्रा अदभुत झलकियां देखने को मिली। साधू ,संत और महात्मा भी सम्लित हुए जिनमें प्रमुख रूप से दंदरौआ धाम के महामंडलेश्वर महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज,चामुंडा महाराज श्री प्रेमानंद सरस्वती महाराज,श्री कालीदास जी महाराज ,श्री राघवपुरी महाराज जी,कथा वाचक आचार्य श्री रजनीश जी महाराज शामिल रहे।
भव्य शोभायात्रा का पंडाल पहुँचने पर शिवमहापुराण कथा के परीक्षित अनिल त्रिपाठी,श्रीमती ऊषा त्रिपाठी ने पूजन किया। सभी भक्तजनों ने आचार्य श्री रजनीश जी महाराज जी के मुखारविंद से कथा का रसपान किया । महामंडलेश्वर महंत श्री श्री 1008 रामदास जी दंदरौआ सरकार ने कहा कि शिवमहापुराण कथा को सुनने से मनुष्य के जीवन में सुख-शांति की अनुभूति होती है।




