जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर मोहल्ले निवासी युवती परिवार सहित अपनी नानी के घर पर रहती थी। बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका के बीच लगभग दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन प्रेमिका के परिवार के मना करने पर उसने प्रेमी से बात करनी बंद कर दी थी। इस बात को लेकर प्रेमी बहुत नाराज था। आरोपी प्रेमी, प्रेमिका से बात करने उसके घर गया था जहां पर दोनों की कहां सुनी हुई, जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से कई बार किये, घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती का शोर सुनकर परिवार एवं पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए उसे आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया । जहां 20 जुलाई 2025 शाम को युवती की मौत हो गई । पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करने की बात कही गई।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




