Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » सरदार@150 एकता पदयात्रा : भिंड और गोरमी कल गूंजेगी एकता के नारों से
Uncategorizedलोकल

सरदार@150 एकता पदयात्रा : भिंड और गोरमी कल गूंजेगी एकता के नारों से

Zee Bharat News 24
Last updated: November 24, 2025 7:10 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिण्ड में प्रातः 09 बजे और गोरमी में दोपहर 02 बजे से शुरू होगी एकता पदयात्रा

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत भिंड एवं जिला प्रशासन के सयुंक्त तत्वधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला भिंड में दिनांक 24 नवम्बर 2025 को प्रातः 09:00 बजे “एकता पदयात्रा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और जनजागरण को समर्पित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, छात्र, युवा संगठन, एनएसएस, एनसीसी तथा स्काउट–गाइड की टुकड़ियाँ शामिल होंगी। इस अवसर पर सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेंद्र सिंह कुशवाह तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भिंड शहर में पदयात्रा का शुभारंभ निराला रंग विहार मेला ग्राउंड से होगा। उद्घाटन सत्र में माल्यार्पण, एकता शपथ, वन्देमातरम के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन तथा जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शनात्मक संबोधन होंगे। मार्ग में गोल मार्केट, किला गेट, गौरी सरोवर, शास्त्री चौराहा, अग्रसेन चौराहा आदि प्रमुख स्थानों पर श्रद्धांजलि व स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन पुनः निराला रंग विहार मेला ग्राउंड में होगा।

 

गोरमी में दूसरी पदयात्रा का शुभारंभ दोपहर 02:00 बजे पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल से होगा। उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत, एकता शपथ, सामूहिक वन्देमातरम गायन और मार्गदर्शनात्मक उद्बोधन होंगे। इसके बाद पदयात्रा लालमन बाबा मंदिर तक पहुंचेगी, जहां स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा।

समापन पुनः विद्यालय परिसर में धन्यवाद ज्ञापन व जलपान के साथ होगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय जागरूकता को समर्पित कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है। यह पदयात्रा समाज में राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने का संदेश देने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशलाइफस्टाइल

बुंदेलखंड की शान डॉक्टर डी एन मिश्रा के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का ताता लगा….

March 12, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

त्योहारों के मद्देनज़र जनपद उन्नाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चला चेकिंग अभियान

October 15, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मेहगांव, गोहद एवं लहार के समस्त बीएलओ की बैठक ली

April 26, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

जनसम्‍पर्क अधिकारी आनंद गुप्‍ता और वाहन चालक जीवनानी को सेवानिवृत्ति पर जनसम्‍पर्क परिवार और पत्रकारगणों ने दी भावभीनी विदाई।

September 2, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?