भिन्ड। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी केआईटीआई सिटी जोन भिंड के प्रबंधक द्वारा बताया गया है कि मेन्टीनेंस का कार्य के कारण 23 दिसम्बर को प्रातः11 बजे से सायं 4 बजे तक 33 केव्ही आईपीएस फीडर का विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। जिसके कारण 33/11 केव्ही उपकेन्द्र आईपीएस से जुडे समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विद्युत उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधाओं के लिए कंपनी द्वारा खेद व्यक्त किया है।
मेंटीनेंस कार्य के कारण 33 केव्ही आईपीएस फीडर 23 दिसंबर को 5 घण्टे बंद रहेगा




