जी भारत न्यूज24
कलेक्टर ने जनसुनवाई में एक आवेदक की समस्या का तत्काल किया निराकरण
कलेक्टर ने जनसुनवाई में 72 से अधिक प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए
भिण्ड। कलेक्ट्रेट में आयोजित शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 72 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जनसुनवाई के दौरान फरियाद लेकर आने वाली गोविन्द नगर भिण्ड की निवासी राधा पत्नी सुशील दोनेरिया द्वारा दिव्यांगता के कारण दैनिक दिनचर्या के कामों में होने वाली परेशानी के बारे में अवगत कराया गया। जिस पर कलेक्टर ने राधा की परेशानियों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुये तत्काल संज्ञान लेकर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर राधा को मौके पर ही तत्काल ट्राई साईकिल उपलब्ध कराई। अपनी समस्या का निराकरण हो जाने पर राधा ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।




