जी भारत न्यूज़24
खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी
भिन्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आदेश एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देश पर दिनांक 20 मार्च 2024 की रात्रि में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अटेर तहसील के ग्राम खिपोना में छापामार कार्रवाई की गई। छापामार कार्रवाई के दौरान मावा बनाया जा रहा था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी और कु. रीना बंसल ने वीरेन्द्र डेयरी पर छापामार कार्रवाई कर मावा, घी, दूध के नमूने लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे।
इसी प्रकार 19 मार्च 2024 को तहसील गोरमी और अटेर में दुग्ध वाहनों से नमूने लिए गए। इसके साथ ही रामवीर डेयरी ग्राम बलारपुरा तहसील अटेर, महेन्द्र डेयरी, महेश डेयरी ग्राम प्रतापपुरा तहसील गोरमी से मावा के नमूने लिए गए तथा जय गुरुदेव डेयरी ग्राम सुकाण्ड तहसील गोरमी, लोढ़ी माता डेयरी गोरमी की गाड़ी, सतेन्द्र सिंह की गाड़ी डच्07ळ।1996 से मिश्रित दूध के नमूने लेकर कार्रवाई की गई।




