जी भारत न्यूज24
उन्नाव। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के बैनर तले सफ़ीपुर के शिक्षकों तथा ग्रामीणों द्वारा सनहा घाट चौराहे पर पहलगाम घटना के विरोध में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया जिसमें आतंकवाद एवं पाकिस्तान विरोधी ज़ोरदार नारेबाजी की गयी|इस दौरान सड़क पर जाम लग गया तथा राहगीरों द्वारा भी पाकिस्तान की तीव्र भर्त्सना की गयी|
जिलाध्यक्ष संजीव संख् वार ने कहा कि आतंकवादियों का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति को नष्ट करना और लोगों को चोट पहुँचाना है पहलगाम की घटना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है|
जिला कोषाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि आतंकवाद दुनिया भर में बहुत सारी समस्याओं का कारण बनता है। यह देश की अर्थव्यवस्था और विकास को प्रभावित करता है। आतंकवाद से देश का पर्यटन उद्योग प्रभावित होता है हम सभी इसकी कठोर शब्दों मे निंदा करते है|
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव संख् वार,अमित तिवारी,ज्ञानेन्द्र कुशवाहा,आँचल,संतोषी देवी,अनूप साहू,राहुल सिंह,संजय त्यागी,अमित मिश्रा, नरेंद्र सिंह,पूजा खन्ना,सीमा,कमल दीप,सारिका,कल्पना,अर्चना,स्वाति,अमित नागी,सौरभ,सुरेंद्र,सूर्य कांत,दीपक,देवेन्द्र त्रिपाठी,विवेक पाल,महेश प्रसाद,अर्पित आदि उपस्थित रहे|
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




