Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जल,जंगल व जमीन के संरक्षण के साथ देश की एकता व अखण्डता में भी आदिवासी समुदाय का अहम योगदान : केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया
देशधार्मिकराजनीति

जल,जंगल व जमीन के संरक्षण के साथ देश की एकता व अखण्डता में भी आदिवासी समुदाय का अहम योगदान : केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

Zee Bharat News 24
Last updated: February 12, 2024 8:24 am
Zee Bharat News 24
6 Min Read

शबरी माता आश्रम पहुँचकर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने की पूजा-अर्चना
ग्वालियर । श्री देवनारायण मंदिर धाम पर आयोजित जन्मोत्सव में भी शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया
केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जल, जंगल व जमीन का संरक्षण ही नहीं देश की एकता व अखण्डता में आदिवासी समाज का सदैव से अहम योगदान रहा है। भारतीय संस्कृति में माता शबरी की भक्ति सर्वोपरि है। इसी तरह आदिवासी समाज में जन्मे भगवान बिरसा मुण्डा ने भारत की एकता और अखण्डता के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। श्री सिंधिया रविवार को अरोन तिराहा घाटीगाँव स्थित शबरी माता आश्रम परिसर में आयोजित हो रही श्रीराम कथा में भाग लेने पहुँचे थे। उन्होंने इस अवसर पर माता शबरी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभा को संबोधित किया। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर ने घाटीगाँव क्षेत्र के सहरिया जनजाति बहुल मजरे-टोलों व दफाईयों का नामकरण एवं इन बस्तियों के विकास के लिये अपनी विधायक निधि से 25 लाख रूपए देने की घोषणा इस अवसर पर की।
शबरी माता आश्रम पर रामकथा में शामिल होने के बाद केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया देवनारायण धाम सिरसा पहुँचे और यहाँ पर भगवान श्री देवनारायण के जन्मोत्सव में शामिल हुए।
इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तोरषण पाल, कथावाचक पं. अशोक शास्त्री, पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत व बृजराज सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा एवं महेन्द्र आदिवासी सहित सहरिया जनजाति के अन्य प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में सहरिया समुदाय की महिलाएँ, बुजुर्ग व नागरिक मौजूद थे।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि भारत सरकार अनुसूचित जातियों के समग्र कल्याण के लिये कृत संकल्पित है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आदिवासी बहुल जिला झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी समाज को बड़ी-बड़ी सौगातें दी हैं। सरकार ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भी लिया है। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद सहरिया जनजाति समुदाय लोगों को भरोसा दिलाया कि आज जो मांगे बताई गई हैं उनको पूरा करने के लिये गंभीरता के साथ प्रयास किए जायेंगे।
विधायक मोहन सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित बहुत सी निर्माण योजनाओं का लाभ मिलने से सहरिया बहुल बस्तियाँ वंचित न रहें। इसके लिये सभी सहरिया बहुल गाँवों का नामकरण कराया जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद सहरिया समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि वे आपस में बैठक कर अपने-अपने गाँव का नाम तय कर लें। जिससे प्रशासन व शासन स्तर पर नामकरण को अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इसमें जो खर्चा आयेगा उसे विधायक निधि व सरकार की अन्य योजनाओं से दिलाया जायेगा। साथ ही कहा कि सहरिया बहुल गाँवों के विकास के लिये वे अपनी विधायक निधि से 25 लाख रूपए की धनराशि मुहैया करायेंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने देवनारायण धाम में आयोजित हुए जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री देवनारायण जी केवल गुर्जर समाज ही नहीं सभी समुदायों के लिए आस्था के केन्द्र हैं। उन्होंने जन सेवा, समाज सुधार व लोक नायक की जो छवि स्थापित की थी, उसका सभी आदर करते हैं। भगवान देवनारायण जी ने मालवा अंचल से लेकर चंबल अंचल सहित पूरे देश में सेवा भावना की अलख जगाई। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि गुर्जर समाज एक मेहनतकश व बहादुर समाज है। इस समुदाय में जन्मी माँ पन्नाधाय ने राज्य की रक्षा के हित में अपने बेटे को कुर्बान कर दिया। इतिहास में ऐसे उदाहरण बिरले ही हैं। श्री सिंधिया ने कहा कि सिंधिया रियासतकाल से गुर्जर समाज के साथ आत्मीय संबंध रहे। इस समाज के कल्याण के लिये वे सदैव तत्पर रहेंगे।
श्री देवनारायण धाम में आयोजित कार्यक्रम में महंत शीतलदासजी महाराज, क्षेत्रीय विधयायक मोहन सिंह राठौर, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर पटेल, पूर्व विधायकगण रामबरन सिंह गुर्जर, रघुराज सिंह कंषाना व राकेश मावई तथा सर्वश्री जसवंत सिंह झाला व कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देवनारायण धाम परिसर में गौशाला जैसे सेवाभावी काम प्रमुखता से किए जाते हैं। इस आश्रम के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर ने अपनी विधायक निधि से इस आश्रम में सेवाभावी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिये अपनी विधायक निधि से 10 लाख रूपए देने की घोषणा की है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति जनता का अटूट विश्वास जाग्रत हुआ है : जगदीश देवड़ा

March 16, 2024
Uncategorizedदेशधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

भिंडी ऋषि की पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य साध्वी सर्वेश्वरी दासी का ऐतिहासिक अभूतपूर्व हुआ भव्य स्वागत

May 8, 2024
उत्तरप्रदेशक्राइमदेशमध्यप्रदेशलोकलविदेश

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा, क्या इजरायल पर होगा हमला?

March 27, 2026
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

बस पलटने से घायल हुए एसएएफ जवानों को देखने आईजी जिला अस्पताल पहुंचे

May 5, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?