जी भारत न्यूज24
भिण्ड।अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेंदीपुरा सरकार धाम मंदिर परिसर में महंत श्री श्री 1008 हरिओम दास जी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया जिसमें कथावाचक सुश्री कविता किशोरी जी वृंदावन धाम उत्तर प्रदेश से पधारी जिनके श्री मुख से ग्राम वासियों द्वारा राम कथा का श्रवण एवं रसपान किया गया इसमें मुख्य रूप से राम भरत मिलाप एवं राम केवट संवाद आदि प्रसंगों का वाचन किया गया इसमें सुश्री कविता किशोरी जी ने बताया कि जिस प्रकार भगवान राम का संपूर्ण जीवन हमें त्याग मर्यादा एवं धर्म पालन की प्रेरणा देता है उसी प्रकार भरत की का जीवन चरित्र भ्राता प्रेम और त्याग की प्रेरणा देता है वहीं दूसरी ओर केवट संवाद में उन्होंने बताया की किस प्रकार केवट ने अपने निस्वार्थ प्रेम और भक्ति से पूरित होकर भगवान श्री राम के चरण धोकर गंगा पार कराई इससे संदेश प्राप्त हुआ कि भगवान केवल और केवल प्रेम के भूखे हैं।प्रेम के वशीभूत भगवान भक्त के वश में हो जाते हैं। कथावाचक सुश्री कविता किशोरी जी ने बताया कि श्री राम कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं तथा मां को शांति प्राप्त होती है यदि मनुष्य भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का अंश मात्र भी अपने जीवन में धारण कर ले तो उसकी संपूर्ण जीवन सफल हो जाता है इस एक दिवसीय राम कथा आयोजन में पधारे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अशोक जैन ने मंदिर परिसर में व्यास पीठ एवं मंदिर में विधिवत पूजन अर्जुन किया एवं बेंदीपुरा सरकार धाम के महंत श्री श्री 1008 हरिओम दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र सिंह राजपूत श्रीकांत दीक्षित लोकेंद्र सिंह नाथू सिंह रणजीत सिंह योगेंद्र सिंह रामगोपाल राम अवतार सिंह इंद्रजीत सिंह सौरभ डीजे संजू सरपंच वासुदेव कुशवाहा लोक जगदीश बंटू दिनेश विकास राहुल विनोद श्रीवास एवं सभी भक्तगण शामिल रहे




