जी भारत न्यूज24
भिण्ड। 03 मार्च 2026 को ग्राम बिलाव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ऊमरी में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 103 (1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड दीपक तोमर के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
दिनांक 06/03/2026 को मुखबिर की सूचना पर से आरोपियों को ग्राम बिलाव से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी एवं डंडा आरोपियों की निशादेही से बरामद किये गये। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक शिव प्रताप सिंह थाना प्रभारी ऊमरी, उ.नि. वैभव तोमर थाना प्रभारी नयागांव,उ.नि. अतुल भदौरिया थाना प्रभारी बरोही,उ.नि. मलखान सिंह थाना ऊमरी,सायबर सैल टीम सउनि. सत्यवीर सिंह, प्र.आर. सतेन्द्र यादव,थाना ऊमरी टीम प्र.आर. राजेश मधुरिया,विनोद, कौशल सिंह,मदन मोहन शर्मा, आरक्षक राहुल तोमर,सनी यादव, आरक्षक संदीप चौहान,शैलेन्द्र राजावत,आरक्षक राहुल तोमर, नीलेश तोमर,आलोक सेंगर एवं रिंकू सिंह की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।




