जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झाँसी। सत्य सनातन संस्कृति मंच भारत, धर्मार्थ न्यास की बैठक केंद्रीय कार्यालय अन्नपूर्णा कॉलोनी बड़ागाँव गेट बाहर झाँसी में संपन्न हुई। जिसमें कैलाश नारायण मालवीय को झाँसी नगर संयोजक एवं शरद मिश्र को झाँसी सीपरी क्षेत्र संयोजक मनोनीत किया गया। सत्य सनातन संस्कृति मंच विगत इकत्तीस वर्षों से भारतीय संस्कृति के संवर्द्धन हेतु विविध कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है और चरित्रवान युवाओं को श्रवण सपूत सम्मान से विभूषित करता आ रहा है। बैठक में मंच के पदाधिकारियों ने मंच की गतिविधियों के विस्तार हेतु सम्मान समारोह एवं मंच के संकल्प कार्यक्रम कराके श्रवण सपूत परंपरा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। आगामी पन्द्रह जून को मंच एक साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामशरण नायक ‘सत्य’, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० रामशंकर भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ‘तूफान’, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देव नायक, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान गिरजाशंकर कुशवाहा ‘कुशराज’ के साथ ही संजीव त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव ‘असीम’, अशोक कुमार पाराशर उपस्थित रहे। अंत में देव नायक ने आभार व्यक्त किया।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




