जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। नगर कोतवाली गंगाघाट श्रेत्र के ऋषि नगर मोहल्ले के ऋषि आश्रम स्थित क्लिनिक चलाने वाले मनीष सिंह पुत्र उमाकांत सिंह निवासी गोपीनाथ पुरम ने कोतवाली गंगाघाट को प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली गंगाघाट को बताया की मेरे व पत्नी के साथ मारपीट गाली गलौज एवं छेडखानी की और मु0-2,00,000/-रू रंगदारी मागने के सम्बन्ध में कि मनीष सिंह पुत्र उमाकान्त सिंह निवासी 16/461 गोपीनाथ पुरम शुक्लागंज थाना गंगाघाट जिला उन्नाव का है पेशे से आँख का डॉक्टर हैं और 20 वर्ष से अधिक समय से नारदानन्द ऋषिआश्रम शुक्लागंज में क्लीनिक को संस्था में पदाधिकारियों की अनुमति से चला रहा हैं लेकिन विगत कई महीनों से प्रकाश त्रिपाठी, सुरेश पाठक, योगेश मिश्रा अंमित पाण्डेय, अविनाश उर्फ गोलू अपने अन्य अज्ञात मद्दगारों के साथ मिलकर प्रार्थी से मु0-2,00,000/-रू व महीने मु0-10,000/-रू0 की मांग करते हुये दबाव बनाते हुये धमका रहे हैं जबकि मनीष द्वारा पूर्व में कई बार रूपया उक्त विपक्षीगण द्वारा दबाव बनाकर लिया जा चुका हैं लेकिन जब मनीष ने इस बार रूपये देने से मना कर दिया तो उक्त विपक्षीगण प्रकाश त्रिपाठी, सुरेश पाठक, योगेश मिश्रा, अमित पाण्डेय, अविनाश उर्फ गोलू अपने अन्य अज्ञात मद्दगारों के साथ मिलकर दिनांक 31 जुलाई 2025 समय लगभग 11:30 सुबह आ गये और प्रार्थी पर दबाव बनाते हुये प्रार्थी का विद्युत कनेक्शन अवैध तरीके से नगर पालिका की जेसीबी मंगाकर कटवा दिया प्रार्थी क्लीनिक में बैठा मरीज देख रहा था तभी उक्त विपक्षीगण एकराय होकर प्रार्थी के क्लीनिक के अन्दर माँ बहन की गालियां देते हुये अन्दर घुस आये और समान की तोड फोड करते हुये मरीजो को बाहर भगा दिया और मनीष सिंह को भी लात घूसों से मारना चालू कर दिया और कहने लगे कि तुमने अभी तक मांगा हुआ रूपया नहीं दिया है और मेरी शिकायत भी कर रहे हो तुरन्त अभी बाहर निकलो और प्रार्थी को धक्का मारते हुये निकाल दिया तभी प्रार्थी की पत्नी आ गयी तो उक्त सभी लोग मिलकर पत्नी के साथ गाली गलौज और अभदता एवं छेडखानी करने लगे और धमकी दी की जल्द से जल्द क्लीनिक खाली कर दो नहीं तो तुम्हे व तुम्हारे परिवार को जान से मरवा देगें उक्त विपक्षीगण अपराधी किस्म के दबंग व्यक्ति हैं कभी भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं प्रार्थी के पास उक्त घटना के सम्बन्ध में विडियों भी है प्रार्थी उक्त घटना से बहुत ही भयभीत हो गया और थाने शिकायत की लेकिन विपक्षीगण के प्रभाव से थाना द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी बल्कि प्रार्थी के ऊपर ही थाने के द्वारा सुलह हेतु दवाव बनाने लगे और कोतवाली गंगाघाट से प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर कार्यवाही की मांग की जिसके परिपेक्ष कोतवाली गंगाघाट ने उक्त सभासद समेत पांचो आरोपियों पर प्राथमिक रिपोर्ट संख्या 0507 दर्ज कर बी एन एस 2023 की धारा 191(2),74,115(2),351(3),352,308(4),333,324(4) जाँच सुरु कर दी है अब देखना ये है कोतवाली गंगाघाट की आगे की कार्यवाही कब तक होंगी।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




