Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कल्यानपुरा ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश, 14 महीने बाद 30 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार; ₹2.5 लाख का माल बरामद
क्राइमप्रसाशनलोकल

कल्यानपुरा ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश, 14 महीने बाद 30 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार; ₹2.5 लाख का माल बरामद

भिंड की एसआईटी (SIT) टीम को मिली बड़ी सफलता, 14 महीने पुराने चर्चित कल्यानपुरा हत्याकांड का किया पर्दाफाश।

Zee Bharat News 24
Last updated: June 21, 2026 9:02 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read
मुख्य आरोपी महिला मित्र के घर रुककर करता था रेकी, 7 शातिर बदमाशों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम।
Highlights

जी भारत न्यूज24 

भिंड। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं से सटे भिंड जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी आपराधिक खबर सामने आ रही है। भिंड जिला पुलिस ने करीब 14 महीने पुराने और बेहद चर्चित ‘कल्यानपुरा ब्लाइंड मर्डर केस’ का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर लाखों की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी पर चम्बल जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) द्वारा 30,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गए ₹2.5 लाख के सोने-चांदी के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

क्या था पूरा मामला?

यह खौफनाक वारदात पिछले साल 14-15 अप्रैल 2025 की दरमियानी रात को ग्राम कल्यानपुरा में घटित हुई थी। घटना वाली रात फरियादी (मकान मालिक) अपने घर के अंदर नीचे कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सुशीला मकान की छत पर अकेली सो रही थीं। सुबह करीब 4:30 बजे जब फरियादी सोकर उठे और छत पर गए, तो उनके होश उड़ गए। उनकी पत्नी सुशीला लोहे की खटिया पर उल्टे मुंह मृत अवस्था में पड़ी थीं। जब उन्होंने ऊपर के कमरे का नजारा देखा तो ताला टूटा हुआ था, गेट खुला था और बक्सों में रखा सारा कीमती सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात बदमाश बुजुर्ग महिला सुशीला की हत्या कर घर में रखे जेवरात लूटकर फरार हो चुके थे। इस मामले में थाना देहात भिंड में अपराध क्रमांक 208/25 के तहत बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

SIT टीम ने 150 संदिग्धों को खंगाला, ऐसे जाल में फंसा हत्यारा

मामले की गंभीरता और अंधा कत्ल होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भिंड श्री सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री प्रदीप पटेल के कड़े निर्देशन में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री निरंजन राजपूत और अनुविभागीय अधिकारी अटेर श्री रविन्द्र वास्कले कर रहे थे।

14 महीने पुराने इस पेचीदा मामले को सुलझाने के लिए एसआईटी ने करीब 150 संदिग्ध लोगों से सघन पूछताछ की। साइबर सेल की मदद से 500 से अधिक लोगों के तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल्स व लोकेशन) का विश्लेषण किया गया और इलाके के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से चेक किया गया। आखिरकार, स्थानीय मुखबिर तंत्र और सटीक तकनीकी इनपुट के आधार पर 17 जून 2026 को मुख्य आरोपी को ग्राम देहरा से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

महिला मित्र के घर रुककर करता था रेकी, मुंह दबाकर की थी हत्या

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह अपनी एक महिला मित्र के घर ठहरकर पीड़ित परिवार और उनके घर की रेकी करता था। इस वारदात में कुल 7 शातिर बदमाश शामिल थे, जिन पर पहले से ही चोरी और कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। घटना की रात चोरी का विरोध करने पर इन बदमाशों ने बुजुर्ग महिला का मुंह दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

मुरैना से ₹2.5 लाख का मशरूका बरामद, 6 आरोपी अभी भी फरार

पुलिस ने पकड़े गए मुख्य आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर उसके मुरैना स्थित घर से चोरी का सारा मशरूका (माल) बरामद कर लिया है। जप्त किए गए सामान में शामिल हैं:

01 जोड़ी सोने की झुमकी

01 जोड़ी कानों की बाली

01 सोने की अंगूठी

01 नाक की वाली

03 चांदी की बिछिया

(कुल कीमती लगभग 2,50,000/- रुपये)

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में शामिल शेष 6 फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका

इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत, थाना प्रभारी/निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक (SI) अजय यादव, वैभव तोमर, अतुल भदौरिया, मुनेन्द्र सिंह राठौर, रत्ना जैन सहित पूरी साइबर और देहात थाना पुलिस टीम की बेहद सराहनीय भूमिका रही।

भिंड/ब्यूरो, 21 जून 2026 (रिपोर्ट: शिवराज सिंह कुशवाह, जिला ब्यूरो चीफ)

Zee Bharat News 24
        
TAGGED:#BhindPolice #KalyanpuraMurder #BlindMurderMystery #CrimeNews #MPPolice #ZeeBharatNews24 #BreakingNews #ShahtirBadmash #CrimeStory #PoliceKhulasa
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedलोकलव्यापार

नंदनी सेल्स भिण्ड मसाला कारोबारी पर छापामार कार्रवाई कर लिए नमूने

May 2, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त का हुआ हस्तांतरण

October 5, 2024
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

August 16, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

छतरपुर मध्य प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता 24 घंटे के अंदर अपहरण हुई छात्रा को किया बरामद

May 15, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?