जी भारत न्यूज24
शहर भर में 350 से अधिक पुलिस अधिकारी / कर्मचारी किए गए है तैनात
सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी
भिण्ड 16/07/24 । आगामी मोहर्रम पर्व के लिए भिण्ड पुलिस पूरी तरह तैयार । शहर भर में 350 से अधिक पुलिस अधिकारी / कर्मचारी किए गए है तैनात तथा सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी एवं असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।
★ पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी। आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्यवाही।
★ जिले भर में लगाए जाएंगे पुलिस के फिक्स पिकेट्स। सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टी करेंगी सतत पेट्रोलिंग।
★आमजन में शांति-व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।
★पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के नेतृत्व में भिण्ड पुलिस आगामी त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। मोहर्रम पर्व के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मोहर्रम पर्व को देखते हुए
★ शहर भर में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक कमेंट/पोस्ट करने, फॉरवर्ड/लाइक करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
★ मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले जुलूस-अखाड़ों के मद्देनजर जिले भर में पुलिस के फिक्स पिकेट्स लगाए जाएंगे।
★ सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टी सतत पेट्रोलिंग करेगी। पर्व की तैयारियों के तहत शहरवासियों में सुरक्षा एवं शांति का भाव सुदृढ़ करने व पुलिस-प्रशासन की पुख्ता तैयारी।
* नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ऊईके एवं रक्षित निरीक्षक अरविंद्र सिकरवार द्वारा फ़ोर्स को ब्रीफ़ किया गया जिसने शहर के सभी थानों के थाना प्रभारीगण, विशेष सशस्त्र बल की कंपनी तथा शहर के थानों का पुलिस बल सम्मिलित रहा। मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस अधिकारीगण द्वारा मोहर्रम पर्व में ताजिया निकालने वाली समितियों के साथ मीटिंग कर ली गई है। बैठको में त्यौहार के संबंध में निम्न निर्देश दिए गए है-
1. ताजिया एवं अखाड़ों के लिए मार्ग निर्धारित किए गए है जिनसे ताजिये निकाले जाएंगे।
2. पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
3. प्रत्येक ताजिया निकालने वाले आयोजक के साथ पर्याप्त वॉलंटियर निर्धारित किए गए है। जिनका उपयोग ताजिया सुगमता से निकालने में किया जाएगा।
4. मोहर्रम पर्व के दौरान जुलूस/ताजिया निर्धारित समय से प्रारंभ होकर निर्धारित समय पर गंतव्य पर पहुंचेंगे।




