जी भारत न्यूज24
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक भिंड डा. असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य के नेतृत्व जिला भिण्ड में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों व स्थायी वारंटियों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड की कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में मुखबिर सूचना पर से बिजली घर के पहले बाईं तरफ वाली गली आईटीआई रोड भिण्ड पर एक आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कटटा व जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को उपलब्ध हुये अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक मुकेश शाक्य,उनि. विजय शिवहरे,उनि. नागेश शर्मा,उनि. रविन्द्र मांझी प्रआर गुरूदास सोही,विजय जयंत,राजेश मदुरिया,आरक्षक ओमप्रकाश यादव, प्रदीप भदौरिया,अनिल जाट,भूपेन्द्र राजावत,अतुल पाण्डेय,महेन्द्र यादव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




