Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » भिंड की गजब तस्वीर: ईरान-इजराइल जंग के बीच पेट्रोल-डीजल नहीं, यहां ‘राजश्री’ के लिए लगी लंबी कतारें!
लोकलव्यापार

भिंड की गजब तस्वीर: ईरान-इजराइल जंग के बीच पेट्रोल-डीजल नहीं, यहां ‘राजश्री’ के लिए लगी लंबी कतारें!

भिंड में पान मसाला के लिए हाहाकार! गुटखा खरीदने सुबह से डिस्ट्रीब्यूटर के बाहर उमड़ी भीड़।

Zee Bharat News 24
Last updated: March 29, 2026 8:53 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read
ईरान-इजराइल संकट का साइड इफेक्ट? भिंड में पान मसाला की किल्लत, दुकानदारों ने बढ़ाए मनमाने दाम।
Highlights

जी भारत न्यूज24 

भिंड। दुनिया भर में इस समय ईरान-इजरायल युद्ध के चलते गहरा तनाव बना हुआ है। इस वैश्विक संकट के बीच देश के अलग-अलग बड़े शहरों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों के फोटो सामने आ रहे हैं। लोग आने वाले संकट की आशंका में ईंधन और रसोई गैस जमा करने में जुटे हैं, लेकिन चंबल संभाग के भिंड शहर में नजारा बिल्कुल उल्टा और हैरान कर देने वाला है।

भिंड शहर के पेट्रोल पंपों पर तो पूरी तरह शांति पसरी हुई है, लेकिन यहां की सड़कों पर पान मसाला के लिए मारामारी मची हुई है। आलम यह है कि शहर में पान मसाला के लिए सुबह से ही लोगों और छोटे दुकानदारों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इस अचानक बढ़ी मांग और किल्लत का फायदा उठाकर कुछ दुकानदारों ने गुटखे के मनमाने दाम भी वसूलना शुरू कर दिया है।

डिस्ट्रीब्यूटर के बाहर लगी कतारें

यह पूरा नजारा शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक बड़े डिस्ट्रीब्यूटर के यहां देखने को मिला। शनिवार और रविवार की सुबह यहां छोटे दुकानदार और आम लोग गुटखा खरीदने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। डिस्ट्रीब्यूटर दिवाकर जैन ने इस भीड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि करीब चार से पांच दिन के अंतराल के बाद माल की सप्लाई आई थी। लंबे समय बाद माल आने की सूचना मिलते ही अचानक भारी भीड़ जमा हो गई।

बनाई गई बाध्यता

भीड़ और स्टॉक की सीमित मात्रा को देखते हुए डिस्ट्रीब्यूटर ने कालाबाजारी और किल्लत रोकने के लिए एक कड़ा नियम भी लागू किया है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिलहाल एक दुकानदार को अधिकतम 11 पैकेट ही दिए जा रहे हैं, ताकि सभी तक स्टॉक पहुंच सके।

Zee Bharat News 24
        
TAGGED:Bhind NewsZee Bharat News 24भिंड न्यूज़राजश्री पान मसाला
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

साँक नदी के तट पर बसे ग्रामवासी नदी में न जाएं

August 4, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन* *खेल ही जीवन की कुंजी- दुबे

June 25, 2025
Uncategorizedलोकल

असवार में आय से बहुत अधिक संपत्ति का आरोप

August 23, 2025
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

August 25, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?