जी भारत न्यूज24
भिण्ड (ब्यूरो)
पुलिस अधीक्षक डॉ.असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रोड पेट्रोलिंग हेतु उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) दीपक तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण सिंह चौहान मय बल के साथ मोटर साइकिल से पार्टी बनाकर एरिया डोमिनेशन किया गया जिसमे पुरानी गल्ला मंडी,परेड चौराहा,सदर बाजार, गोल मार्केट ,हनुमान बजरिया, माधवगंज घाट, गौरी का किनारा, खटीक खाना ,चौधरी मोड़ ,वीरेंद्र नगर ,चतुर्वेदी नगर ,बायपास रोड , एमजेएस कॉलेज, इंदिरा गांधी चौराहा इंदिरा ,कुशवाहा कॉलोनी ,17 बटालियन में अवैध गतिविधियों व अवैध शस्त्र की सर्चिंग की गई एवम तेज गति से चलाने वाले वाहन चालकों को हिदायत दी गई।




