जी भारत न्यूज24
उन्नाव। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और ईडी के कथित दुरुपयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर हो रहे इस धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ईडी का उपयोग विपक्षी दलों को दबाने के लिए किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने “लोकतंत्र पर हमला बंद करो” और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए। लोकतंत्र पर हमला बंद कर ईडी का दुरुपयोग बंद करो जिला/शहर काँग्रेस कमेटी, उन्नाव नहीं झुकी है, नहीं झुकेगी तानाशाही से कांग्रेस लड़ेगी उन्नाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की है। बता दे की जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस किसी भी हालत में नहीं झुकेगी। उन्होंने सरकार पर ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उल्लेखनीय रही। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास नहीं रोका तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिला और राज्य स्तर पर आंदोलन की योजना बनाई जा रही है।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




