मंत्री श्री शुक्ला ने विधायक विश्राम गृह के समीप कात्यायनी मन्दिर में की साफ़-सफ़ाई
प्रधानमंत्री श्री मोदी के आवाह्न पर मंदिर स्वच्छता अभियान की शुरूआत

भिन्ड । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने रविवार को विधायक विश्राम गृह के समीप स्थित कात्यायनी मंदिर में साफ़-सफ़ाई की। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व तक देश के तीर्थ स्थानों एवं मंदिरों की साफ-सफाई करने और स्वच्छता का अभियान चलाने की अपील की है। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि हमारे मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं, उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना हमारी जिम्मेदारी है।




