जी भारत न्यूज24
भिण्ड । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने जिला कांग्रेस कमेटी में जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी की नियुक्ति की घोषणा की है । नवनियुक्ति जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी पूर्व में पार्टी में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष,कांग्रेस जिला सचिव,कांग्रेस विचार विभाग के जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। नवनियुक्ति जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने अपनी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने विश्वास के साथ जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसे मैं पूरी तरह से निभाउंगा। नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी को वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं, पत्रकारबन्धुओ एवं समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।




