जी भारत न्यूज24
हम उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों की बात करते हैं, जहां पर बिजली की कटौती अधिक हो रही है मैं माननीय योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री जी (महाराज) जी से निवेदन करना चाहता हूं, बिजली व्यवस्था ठीक ना होने के कारण आम जनता में आक्रोश प्राप्त है, और लोग यहां तक कहते हैं कि इस बार हम बीजेपी को वोट नहीं करेंगे मुझे लगता है आपके संज्ञान में अवश्य होगा बिजली व्यवस्था के संदर्भ में परंतु जो जिले के बिजली विभाग के बड़े अधिकारी अधिशासी अभियंता वगैरह जो हैं। उनकी भाषा शैली बहुत ही नेगेटिव रहती है और जिले के जो सर्वोच्च पद पर बैठे जिलाधिकारी भी इस पर सिर्फ मौखिक सांत्वना देते हैं, उसे पर एक्शन नहीं लेते ऐसे बहुत से मामले सामने आए हैं, क्योंकि मुझे मालूम है हमारे मुख्यमंत्री महाराज जी बाबा योगी जी हर चीज सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, और बहुत कुछ सुधार भी हो चुका है, और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अग्रसर है और बनभी चुका है। परंतु बिजली व्यवस्था इस गर्मी के समय में थोड़ा लोगों का मनोबल मोह बीजेपी पार्टी से टूटता जा रहा है। परंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आज भी लोगों को आस्था और विश्वास है मैं इस विश्वास के तहत आपको आपके विश्वास का लोगों पर बना रहे हैं, परन्तु ऊर्जा मंत्री को निर्देशित करने का काम करें कि ऊर्जा मंत्री भी भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता के अच्छे संबंध हैं, जग जाहिर है, वह थोड़ा सा आपकी छवि खराब करने में लगे हुए हैं मुझे ऐसा लगता है। आपके ऊपर आज भी जनता बहुत विश्वास करती है और भारतीय जनता पार्टी का जब भी 2027 में चुनाव होगा भारतीय जनता पार्टी की जीत नहीं होगी वह आपकी जीत होगी क्योंकि आपको जानता आज भी बहुत प्यार करती चाहती है।
मैंने वर्ष 2015 में दैनिक भास्कर पेपर में एक आर्टिकल लिखा था जिसमें लिखा था उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अगर भविष्य में कभी योगी आदित्यनाथ जी बनते हैं, तो उत्तर प्रदेश बहुत उत्तम प्रदेश होगा, जब आप मुख्यमंत्री बने उसके बाद में आर्टिकल के कई एक प्रतियां लेकर मुख्यमंत्री निवास पर गया आपके ओएसडी को फोन द्वारा बात हुई और आपसे मिलने की मैंने जिज्ञासा जताई, मेरी आर्टिकल की प्रतियों को तो आपके osd ने रख ली थी मिलाने का भी आश्वासन दिया था कि आपको माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलवाएंगे परंतु आज तक ऐसा संभव नहीं हो सका, परंतु आप तक पहुंची नहीं हमारा प्रार्थना पत्र हमारा निवेदन, मुझे बहुत लालसा थी क्योंकि आपकी ईमानदारी और आपके अच्छे कार्यों के बारे में मैं हमेशा निरंतर लिखता रहता हूं, जनता तक अच्छे कार्यों को पहुंचाया जा सके मैं आपका बहुत बड़ा फैन भी हूं, मैं किसी दल का नहीं हूँ लेकिन आपका मैं बहुत बड़ा फैन हूं और मुझे गर्व है आप पर ,परंतु दुर्भाग्य से समय सीएम हाउस से नहीं प्राप्त हो पा रहा है, जिस कारण नहीं मिल पा रहा हूं, मैं बहुत सारे आर्टिकल की प्रतियों की फाइल सीएम हाउस में माननीय सीएम के ओएसडी को दे आया था मुख्यमंत्री जी के निवास पर , अगर आपके संज्ञान में हमारा समाचार आए तो हमें एक बार मिलने का अवसर प्रदान करें, इसकी एक प्रति मैं मुख्यमंत्री निवास पर जाकर आपके ओएसडी को दी थी और मैं आपसे मिलने के लिए उनसे मिलवाने के लिए प्रार्थना की परंतु दुर्भाग्य से आज तक समय नहीं मिल पा रहा है,समय लैंडलाइन के द्वारा हमेशा मांगता हूं कि मुझे माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने का अवसर प्रदान किया जाए जब ईश्वर चाहेगा तब आपसे मिलना हो पाएगा। परंतु पुनः कहूंगा उत्तर प्रदेश में बिजली की व्यवस्था को सुधरण करने के लिए आप इस पर पैनी नजर रखें क्योंकि जनता का विचार नेगेटिव है। और मैं जनता के बीच गया लोगों का आक्रोश अधिकारियों और जिले के मुखिया के प्रति बना है, उनका कहना है की कोई भी अधिकारी काम नहीं कर रहा है और यह कुछ हद तक मैने जाकर देखा भी है, और आपके भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, क्षेत्र के जिले के वह भी सक्रिय नहीं है। तीन विभागों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है एक चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग दूसरा शिक्षा विभाग और तीसरा ऊर्जा विभाग इन पर अंकुश लगना चाहिए उसके बाद विकास की गति तेजी से बढ़ेगी यह मेरे व्यक्तिगत अपने विचार हैं और जनता के बीच मैं गया उनके बीच में उनसे राय ली वह सब मैंने आपके समक्ष रख रहा हूं। इस पर विचार करिएगा।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




