Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » देश की 2 करोड़ दीदियों को लखपति बनाना मेरा सपना- प्रधानमंत्री श्री मोदी
मध्यप्रदेशराजनीति

देश की 2 करोड़ दीदियों को लखपति बनाना मेरा सपना- प्रधानमंत्री श्री मोदी

Zee Bharat News 24
Last updated: December 28, 2023 5:53 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देवास जिले की रूबीना बी से किया वर्चुअली संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय वीसी से जुड़े
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वीसी से हितग्राहियों से किया संवाद

भिन्ड । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से कम से कम 2 करोड़ दीदियों को लखपति बनना मेरा सपना है। गांव की महिला समृद्ध होगी तो देश समृद्ध बनेगा। देश की माताओं और बहनों का आत्मविश्वास ही देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से मध्यप्रदेश में देवास जिले की श्रीमती रूबीना बी से वर्चुअली संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्रीमती रूबीना बी से उनके जीवन संघर्ष, शासकीय योजना से मिले लाभ और उपलब्धियों के बारे में बात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में कार्यक्रम में वीसी से जुड़े।

प्रधानमंत्री श्री मोदी को  रूबीना ने बताया कि वह वर्ष 2017 में आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह से जुड़ी। समूह में सबसे पहले उन्होंने ही 5 हजार का ऋण लिया और फेरी लगाकर कपड़े बेचने कार्य प्रारम्भ किया। कपड़े बेचने से आय बढ़ने लगी। उन्होंने इसके बाद समूह एवं बैंक से ऋण लेकर मारूती वेन खरीदी, जिससे गांव-गांव जाकर कपड़े एवं कटलरी का सामान बेचने लगी। आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ हुई तो उन्होंने बैंक से ऋण लेकर टवेरा गाड़ी खरीदी, जिससे उनके बेटे को भी रोजगार मिला। मारूती एवं टवेरा से फायदा होने पर रूबीना बी ने रेडिमेड कपड़े की दुकान देवास में खोली। रूबीना बी आज वे 20 से 25 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर रही है। उनके पति बकरी पालन कार्य, बेटा टवेरा एवं वेन का संचालन और वे कपड़े की दुकान का संचालन करती है। साथ ही वे आजीविका मिशन में सीआरपी के रूप में भी कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने  रूबीना के जीवन संघर्ष और निरंतर आगे बढ़ते रहने की भावना के लिए अभिनंदन किया। उन्होंने  रूबीना को उनकी बेटियों को उच्च शिक्षा देने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इससे इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को गांव-गांव के विकास का महोत्सव बनाएं, जिसके पास खुद का घर नही है, उसे घर मिले, जिसे गैस सिलेंडर नहीं मिला, उसे सिलेंडर मिले और जो किसी कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह गया हो उसे आयुष्मान कार्ड मिले। इस तरह भारत शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति और परिवार को मिले। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उत्तराखंड, त्रिपुरा, राजस्थान और तमिलनाडु के हितग्राहियों से भी संवाद किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम जन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, आभा हेल्थ आईडी कार्ड, नमो ड्रोन दीदी योजना, एक जिला-एक उत्पाद और वोकल फॉर लोकल जैसी केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और अभियानों का लाभ विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हितग्राहियों को दिलाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि जो हकदार है उसे हक दिलाना एक पुण्य का कार्य है। सभी के प्रयासों से ही विकसित भारत का विराट संकल्प सिद्ध होगा।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वागत उद्बोधन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के परिकल्पना, उद्देश्यों और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति, प्रचार और उपलब्धि पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

समारोह पूर्वक मनाया गया “मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस

November 4, 2024
मध्यप्रदेशराजनीति

नवीन शासकीय विधि महाविद्यालय, आगर-मालवा के लिए 30 नवीन पदों की स्वीकृति

January 19, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 मई को नेशनल लोक अदालत में निपटाये अपने मामले तथा समस्याओं से पाए छुटकारा

May 11, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

कांग्रेस ने प्रह्लाद पटेल का किया पुतला दहन

March 7, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?