Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » आर्थिक रूप से संपन्न होना ही आत्मनिर्भरता की कसौटी नहीं है – प्रभारी मंत्री श्री पटेल
Uncategorizedप्रसाशनराजनीतिलोकल

आर्थिक रूप से संपन्न होना ही आत्मनिर्भरता की कसौटी नहीं है – प्रभारी मंत्री श्री पटेल

Zee Bharat News 24
Last updated: November 16, 2025 7:03 am
Zee Bharat News 24
6 Min Read

जी भारत न्यूज24 

प्रधानमंत्री जी आत्मनिर्भरता की दिशा में देश के विकास और जनता की खुशहाली के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं – विधायक नरेन्द्र सिंह

भिण्ड। आत्मनिर्भर भारत अभियान सह जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में आत्मनिर्भर भारत अभियान सह जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउंड भिण्ड के पास में आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, नगर पालिका भिण्ड अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि, जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, सीईओ जिला पंचायत  सुनील दुबे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने उपस्थित जनों को संबोधित कर कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश के विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह अभियान भारत के पुराने स्वदेशी विचारों को पुनर्जीवित करने और देश के हर नागरिक को अपने पैरों पर खड़ा होकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करता है। ये प्रयास मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड की दिशा में भारत को अग्रणी बनाने का साहसिक कदम है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में स्वदेशी और लघु व कुटीर उद्योगों की जो भूमिका थी, उसे पुनः स्थापित करना आवश्यक है ताकि भारत उत्पादक और आत्मनिर्भर राष्ट्र बने।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश की आर्थिक स्वतंत्रता और विकसित भारत के सपने को साकार करने की नींव है, जिसमें देश के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से इस अभियान का हिस्सा बनने और भारत को विश्व के मानचित्र पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान और जीएसटी बचत उत्सव के माध्यम से देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सामाजिक समृद्धि की दिशा में बड़े बदलाव लाने का संदेश दिया है।

प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आत्मनिर्भरता सिर्फ एक स्लोगन नहीं है, बल्कि यह भारत की आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता का एक संकल्प और निरंतर प्रक्रिया है। इसका मतलब है कि देश अपनी आवश्यकताओं को खुद पूरा करे, आयात पर कम निर्भर हो, और स्थानीय उद्योगों, वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विकास, और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाए। आत्मनिर्भरता में केवल उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि नवाचार, बौद्धिक संपदा, रोजगार सृजन, और हर नागरिक को गरिमा के साथ काम देने का भी सामावेश है। यह देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे और सरकार नीतियों के जरिए इस लक्ष्य को व्यवहारिक बनाए। आत्मनिर्भरता का असली मतलब स्थिरता, सतत विकास और वैश्विक स्तर पर सम्मानजनक हिस्सेदारी निभाना है। इसलिए, आत्मनिर्भरता केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश की प्रगति और स्वाभिमान की वास्तविक दिशा है

मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि आर्थिक रूप से संपन्न होना ही आत्मनिर्भरता की कसौटी नहीं है। केवल धनसंपन्नता आत्मनिर्भरता का पैमाना नहीं हो सकता, बल्कि आत्मनिर्भरता का मतलब है अपनी क्षमताओं और उत्पादन से दूसरे देशों को मदद देना और अपनी जरूरतें स्वदेशी रूप से पूरी करना है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए श्रम से बचना संभव नहीं है, बल्कि परिश्रम करना आवश्यक है। निरोग और स्वस्थ रहने के लिए बेहतर जीवनशैली अपनानी चाहिए, जिसमें अपने खान-पान का ध्यान रखना और नशे से दूर रहना शामिल है। उन्होंने यह भी जोर दिया है कि श्रम और परिश्रम हमें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं और यह हमारे समृद्ध जीवन का आधार है।

 

विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम में कहा कि ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जीएसटी बचत उत्सव के माध्यम से व्यापारियों और नागरिकों को टैक्स में मिली राहत का फायदा सीधे उनकी जेब तक पहुंच रहा है, जिससे खरीदारी और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं।

विधायक श्री कुशवाह ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भरता की दिशा में देश के विकास और जनता की खुशहाली के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है “वोकल फॉर लोकल” का संकल्प, जिसमें देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया है। इससे देश के किसानों, कारीगर, छोटे और मध्यम उद्योगों को बल मिलेगा और लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। भारत की आर्थिक समृद्धि का दायरा व्यापक होगा और देश 2047 तक विकसित भारत बनने के अपने संकल्प को पूरा कर सकेगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

कमलापति इंटर कालेज की बेस कीमती ज़मीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर प्रबंधक ने जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

October 31, 2025
प्रसाशनलोकल

राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत विभिन्न गतविधियों का आयोजन हुआ

January 21, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

बाल दिवस के अवसर पर पुरूस्कार वितरण एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

November 15, 2024
प्रसाशनलोकल

समस्त चिलर संचालक एवं डेयरी संचालक लायसेंसधारी दुग्ध कारोबाकर्ताओं से ही दूध क्रय करें – कलेक्टर

December 12, 2023
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?