भारतीय जनता पार्टी शंखनाथ सोशल मीडिया विभाग कार्यशाला संपन्न
भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में मिली सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचंड जीत को अब लोकसभा चुनाव मिशन 2024 के लिए सोशल योद्धाओं को जागृत करने के लिए संगठन आत्मक जिलों में सोशल मीडिया कार्यशालाओं का आयोजन किया। इसी योजना के तहत भिण्ड जिला इकाई सोशल मीडिया विभाग द्वारा वीरांगना अवंती बाई छात्रावास परिषद में आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए सोशल योद्धा कार्यकर्ताओं को कई प्रकार की टिप्स सोशल योद्धा विशेषण ने दी। इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ सोशल मीडिया पर प्रदेश पदाधिकारी ने भारतीय जनसंघ के पुराना स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीपप्रचलित एवं माल्यार्पण कर किया।
सोशल मीडिया के संभागीय प्रभारी हरि सिंह धनगर ने संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया ऐसी दोधारी तलवार है। इसका समाज व राष्ट्रहित में सदुपयोग किया जाए तो यह विचारों के आदान-प्रदान में सहायक व लाभकारी है। वहीं अगर इसका दुरुपयोग होने लगता है तो यह अत्यंत विध्वसंकारी भी है। सोशल मीडिया की गति प्रकाश की गति से भी तेज है। इसपर की गई पोस्ट पलक झपकते ही हजारों, लाखों किलोमीटर दूर पहुंच जाती है। इसपर व्यक्त की गई बातें आग की तरह फैलती है। अतः पार्टी व संगठन हित में सावधानीपूर्वक इसका उपयोग करें।
कार्यशाला में प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया संयोजक हरिशंकर ने जिलेभर से आए सोशल मीडिया कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए सोशल मीडिया के संगठनहित में उपयोग की बारीकियां बताईं। आज सोशल मीडिया का जमाना है और प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल का उपयोग करता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति तक भाजपा संगठन की रीति-नीति,भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों व योजनाओं को पहुंचाने में सोशल मीडिया कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। पहल से तिलमिलाकर मालदीव देश के तीन मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर भारत व मोदी विरोधी टिप्पणियां की थीं। इसके प्रत्युत्तर में हमारे देश के 37 प्रतिशत सोशल मीडिया यूजर ने बायकॉट मालदीव ट्रेंड चलाकर मालदीव की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया। मालदीव के राष्ट्रपति ने ताबड़तोड़ तीनों मंत्रियों को निलंबित करते हुए अपने सफाई दी। यह सोशल मीडिया की ताकत का परिणाम है। भाजपा के प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया की टीम तैनात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को सायबर यौद्धा कहा है। ऐसे में हमारा कर्तव्य हो जाता है कि हम सोशल मीडिया के समस्त प्लेटफार्म का उपयोग पार्टी व सरकारों के हित में करें। संगठन एप, नमो एप का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी नेताओं के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो व उनकी पोस्ट को शेयर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को एवं केंद्र राज्य सरकार की विकास जनकल्याणी योजनाओं को सोशल मीडिया पर जागृत करते हुए जनता तक पहुंचाने का काम करें ताकि उनका लाभ मिले और आज का समय सोशल मीडिया पर भी आधारित है यह चुनाव जीतने का हमारा यंत्र मुख्य हथियार है।
सोशल मीडिया के संभागीए सह प्रभारी विवेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर काम कर रहे सोशल योद्धाओं को भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया संबंधित संगठन आत्मक एवं केंद्र राज्य सरकार तथा राष्ट्र विरोधी ताकतों को कैसे हमें जवाब देना है इसके लिए कई प्रकार के टिप्स देकर उन्हें संगठन के प्रति जागृत किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा वर्तमान में सोशल मीडिया की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए भाजपा बूथ स्तर की योजना पर कार्य कर रही है। हमारे कार्यकर्ता संगठन के प्रचार-प्रसार के साथ सरकार की योजनाओं व कार्यों को भी सोशल मीडिया पर रख रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हमने सोशल मीडिया पर अनेक प्रयोग किए जिसके माध्यम से हम जन-जन तक पहुंचने में सफल रहे। परिणामस्वरूप जिले की पांच विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर विजयी हुए व प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनी। कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के छोटे-छोटे रिल्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करें। साथ ही विपक्षियों के कार्यकलाप व नीतियों पर भी नजर रखें। कार्यशाला के प्रारंभ में मंचासीन जिला महामंत्री मनोज अनंत सोशल मीडिया के जिला प्रभारी मोनू सिंह नरवरिया। लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर आभार व्यक्त मंडल संयोजक पंकज करैया द्वारा किया गया।




