अटेर एवं भिंड बायपास का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सडक निर्माण (NH-552 (विस्तारित), लम्बाई 22 किमी, लागत 348 करोड रुपये से होगा निर्माण कार्य
सांसद संध्या राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार कर धन्यवाद ज्ञापित किया
भिण्ड। भारत सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मध्य प्रदेश के जबलपुर से 10000 करोड़ से अधिक की लागत से 724 किलोमीटर लंबी 24 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भिण्ड- दतिया सांसद संध्या राय ने अटेर एवं भिण्ड को बायपास मार्ग के शिलान्यास किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद संध्या राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए उन्होंने मेरे आग्रह को संज्ञान में लेते हुए विकास की गति से जोड़ा और विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से अटेर एवं भिंड से कई रास्ते जुड़ेंगे जिससे सड़क मार्ग से निकलने में लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयां नहीं होगी दो लाइन में यह सड़क का निर्माण किया जाएगा जिससे आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मैंने लोकसभा सदन में भी सरकार का ध्यान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के प्रति संज्ञान में लाकर प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा की डबल इंजन सरकार द्वारा मध्य प्रदेश का चौमुखी विकास के साथ-साथ अटेर और भिंड को भी विकास की गति से जोड़कर एक इतिहास रचने का काम किया है।
सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि इस परियोजना के लिए सड़क निर्माण एन-एच 552 विस्तारित लंबाई 22 किलोमीटर की लागत 3 करोड़ 48 लाख से निर्माण कार्य का प्रारंभ किया जाएगा यह राशि गुणवत्ता आधार पर अच्छी क्वालिटी के साथ सड़कों का निर्माण किया जाएगा। अच्छी से अच्छी सड़क बने जनता को निकलने में कोई कठिनाइयां ना हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानसा है कि अच्छे से अच्छी क्वालिटी की सड़क का निर्माण करा कर जनहित में विकास को आगे बढ़ाया जाए।
सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से बाईपास दो लाइन में होने से कई मार्ग भी जुड़ जाएंगे। इस महत्वपूर्ण मांग के लिए जनता ने कई बार मुझे आवेदन देकर अवगत कराया था मैं तत्काल लोकसभा सदन से लेकर और केंद्रीय मंत्री तक इसे स्वीकृति करने में उनका ध्यान आकर्षित कराया और अनुशासन भी दिया था कि बहुत जल्दी आपकी मांग प्रारंभ कर दी जाएगी आज इस अवसर पर में केंद्रीय परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।अमृत काल में जो सौगातें मिल रही हैं, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के सहयोग से देश में प्रतिदिन 29.6 किमी सड़कें बन रही हैं। सांसद संध्या राय ने कहा कि बाईपास ना होने के कारण कई प्रकार के एक्सीडेंट जैसी घटनाएं भी गठित हो जाती थी वहां निकालने में कठिनाइयां होती थी लेकिन अब आसानी से किसी भी प्रकार की कोई जनता को दिक्कत नहीं होगी और ना ही घटनाएं घटित होगी।
इन मार्गों से निकलेगा बायपास अटेर क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा, विण्डवा, रैपुरा, नारिपुरा, भिंड बायपास, जवासा, धरई, भजपुरा, लक्ष्मीपुरा, सालिंगपुर, नालीपुरा, पुर, कुसमार, भटमासपुरा, विरधनपुरा, दबोहा, रहेला, बबेडी, गौखादरघाट, बाराकला जमना, मानपुरा से सीधे मार्ग जुड़ेंगे।




