जी भारत न्यूज24
भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि जिले के मालनपुर नगर परिषद के अंतर्गत नगर परिषद के कर्मचारी द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के पीछे एक मृत गौवंश को घसीटते हुए ले जाने का वीडियो/फोटो वायरल हो रहे है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है,कि नगर परिषद के कर्मचारी मृत गौवंश को कितनी निर्दयता से घसीटते हुए ले जा रहे है,भाजपा सरकार वैसे तो गोवंश की बहुत बड़ी हितैषी पार्टी बनती है,पर वास्तविकता में बेजेपी को गोवंश से कुछ लेना – देना नहीं है,उनके लिए गोवंश सिर्फ एक चुनावी मुद्दा होता है।
त्रिपाठी ने कहा कि हमारे देश में किसी भी जीव के मृत होने पर उसे सम्मान विदा किया जाता है,जबकि भारत बर्ष में तो गोवंश सम्माननीय एवं पूजनीय है और गोवंश के मृत होने पर उसे सम्मान विदा किया जाता है। लेकिन गोवंश को इस तरह से घसीटते हुए ले जाने का कृत्य घोर निंदनीय है।
त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की घोर निंदा करती है और साथ ही सरकार से नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग करती है,ताकि आगे से ऐसे निंदनीय कृत्य दोराहे न जा सके।




