Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » खुद से की गई मेहनत के परिणाम सफलतादायी होते हैं – कलेक्टर
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

खुद से की गई मेहनत के परिणाम सफलतादायी होते हैं – कलेक्टर

Zee Bharat News 24
Last updated: April 28, 2024 8:59 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का किया सम्मान

प्रशंसा पत्र देकर एवं पुरस्कृत कर किया सम्मानित

मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची एवं जिला स्तरीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित
सम्मान समारोह में हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर एवं पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड व्योमेश शर्मा, ए.डी.पी.सी. आर.एम.एस.ए. भिण्ड संजीव दूर्वार, ए.पी.सी. आर.एम.एस.ए. भिण्ड रामविलास शर्मा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड भिण्ड उमेश सिंह भदौरिया सहित माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री परीक्षा 2024 की राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त तीन छात्र/छात्राएं तथा जिला स्तरीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त 12 छात्र/छात्राओं के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टीफिकेट परीक्षा 2024 की राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त तीन छात्र/छात्राएं तथा जिला स्तरीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त 5 छात्र/छात्राएं पालकों सहित उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीवास्तव द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्राओं का सम्मान कर प्रशंसा पत्र, पेन एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले तथा जिला स्तरीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जिस लगन एवं निष्ठा के साथ आप सभी छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है, उससे जिले का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जिसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति अपनी मंजिल प्राप्त कर सकता है। खुद से की गई मेहनत के परिणाम सफलतादायी हैं। हमेशा बड़ी जिम्मेदारी उठाने के बारे में सोचें। लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर हासिल होगी। शिक्षा ही एक ऐसा अस्त्र है जिसके माध्यम से उच्च पदों को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। पूरी मेहनत, निष्ठा एवं लगन से किया गया कार्य हमेशा सफलता ही दिलाता है।
उन्होंने कहा कि पूरी तन्मयता के साथ सभी छात्र पढ़ाई करें, आगे और भी अवसर प्राप्त होंगे।

कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु ब्रान्ड एम्बेसडर नियुक्त कर उनसे अपने अभिभावकों, रिश्तेदारों एवं आस-पास के मतदाताओं से 07 मई को मतदान करवाने की शपथ दिलवाई गई एवं मतदाता जागरूकता के सेल्फी पॉइन्ट पर फोटो भी खिंचवाए।

जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल ने बताया कि हायर सेकेण्डरी में सुमित शर्मा (97.2 प्रतिशत) संदीप सिंह (95.4 प्रतिशत), कु. अंजली बघेल (95.4 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।
हाईस्कूल में कु. गुनगुन शाक्य (98 प्रतिशत), गौरव कुमार (97.4 प्रतिशत), जतिन सिंह (97 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार हाईस्कूल परीक्षा 2024 की जिला स्तरीय प्रवीण्य सूची में कु. प्रथा गुप्ता, तुषार राज गोयल, लोकनायक राजावत, ऋषिकेश, सलोनी गुर्जर ने स्थान प्राप्त किया है।
हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 की जिला स्तरीय प्रवीण्य सूची में कु. खुशी शर्मा, कु. लक्ष्मी भदौरिया, कु. माही जैन, कु. मोनिका, कु. अनुष्का पाठक, आशीष कुशवाह, अभय शर्मा,  सत्यम राठौर, कु. कल्याणी शर्मा, देवांश जैन, कु. आकांक्षा शर्मा, कु. महक वारसी ने स्थान प्राप्त किया है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन हेतु निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी

February 17, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

विधान सभा के प्रतिरूप कार्यशालाओं का आयोजन

November 4, 2025
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशलोकल

जनपद पंचायत अटेर में लगे रोजगार शिविर में 38 युवाओं ने कराया पंजीयन

June 8, 2024
प्रसाशनलाइफस्टाइललोकल

टीबी मुक्त भारत अभियान: भिण्ड में 51 मरीजों को वितरित की गई ‘फूड बास्केट’

April 9, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?