जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
क्षेत्र के ग्राम गोशाकुतुब स्थित अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एडवोकेट पटेल अमरेश वर्मा ने की।
बैठक में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दल के मंडल उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने बताया कि हम सबकी नेता अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल लगातार किसान, कमेरो एवं पिछड़ों,दलितों की हमसफर बनकर उभरी हैं। लगातार उनकी आवाज को सदन में बुलंद करने का काम कर रही हैं। इसलिए हम सब का दायित्व बनता है कि 2026 में आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमको जो जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है उसको वखूबी निभाने का काम करेंगे। पार्टी की नीतियों को बढ़ाने का काम करेंगे। साथ में आप सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग से बूथ सेक्टर मजबूत बनाने का भी कार्य करेंगे। कार्यक्रम को जिला महासचिव सुधांशु कटियार एवं ओमकार मौर्य, जिला अध्यक्ष आई टी मंच कन्हैयालाल आर्य, विधानसभा अध्यक्ष विकास पटेल आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश पाल ने किया। मुख्य रूप से सांस्कृतिक मंच के जिला उपाध्यक्ष बंसीलाल अर्कवंशी, सहकारिता मंच के जिला अध्यक्ष कौशल गुप्ता, महिला मंच जिला अध्यक्ष साधना पटेल, जिला अध्यक्ष विधि मंच निशा नाथ वर्मा, विनिमेश पटेल,जिला सचिव कुंवरपाल आर्य, जोन अध्यक्ष विनोद कटियार, जगन्नाथ प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।




