जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। जनता दल सेकुलर पार्टी ने लोक नायक जय प्रकाश के द्वारा शुरू की गई संपूर्ण क्रांति अभी अधूरी जिसको पूरा करने के लिए जनता दल ‘एस’ के कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री एच० डी० देवेगौडा के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने उन्नाव में महिला जिला अध्यक्ष जीडीएस की जिम्मेदारी जग्गू देवी को सौंपी, उजमा को महिला जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई, वसीम मंसूरी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई। वही प्रदेश उपाध्यक्ष डिअर खान ने सभी को मनोनय पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने को कहा है। इस सम्मेलन के कार्यक्रम में अजय कुमार गुप्ता, शमसुद्दीन, अल्पना, शिव क्रांति, राजू असगरी, शशि सिंह, मनोज कुमार यादव, कोमल आदि लोग उपस्थित रहे।
सुभाष सिंह, ब्यूरो चीफ उन्नाव




