जी भारत न्यूज24
मियाँगंज । मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरुस्कार योजना में ग्राम पंचायत मियाँगंज को प्रथम पुरुस्कार मिलने पर विकास खण्ड कार्यालय में खण्ड विकास अधिकारी दीप शिखा वर्मा एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रवीर दुबे ने ग्राम प्रधान नगमा अंसारी व पंचायत सचिव सुमित मिश्रा को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया और कहा अच्छे कार्यों की वजह से मियाँगंज ब्लाक और गाँव का नाम रौशन हुआ है हमें उम्मीद है आगे ऐसे ही एवार्ड मियाँगंज को मिलते रहेंगे । प्रधान नगमा अंसारी व सचिव सुमित मिश्रा ने आभार व्यक्त किया और कहा आप सभी के सहयोग से निरंतर ऐसे ही कार्य चलते रहेंगे । वहीं खण्ड विकास अधिकारी दीप शिखा वर्मा एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रवीर दुबे ने व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता बब्लू,दैनिक जागरण के पत्रकार गुड्डू दुबे,हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार अशोक दुबे,अमर उजाला अखबार के पत्रकार जुहैर अहमद,राष्ट्रीय सहारा अखबार के पत्रकार शीबू अहमद,उन्नाव ज्वाला अखबार के पत्रकार जीतेन्द्र गौड़ को अंग वस्त्र भेंट कर माल्यार्पण कर एवं उपहार देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर पंचायत सचिवों में सुमित मिश्रा,सचिन थारू,सन्दीप कुमार,प्रखर बाजपेई,वेद प्रकाश वर्मा,सुभम सोनी,तारा बाबू,अनूप सिंह,मनीष गौतम,प्रतिमा वर्मा,ऐसा चौधरी,धर्मेन्द्र श्रीवास्तव,नीरज कुमार,अभिषेक वर्मा आदि लोग उपस्थित रहें ।




