जी भारत न्यूज़24
पंकज त्रिपाठी
लहार । भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के द्वारा दिये गये विशेष निर्देश एवं मार्गदर्शन में चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत की गई कार्यवाही में थाना लहार पुलिस को मिली बडी सफलता ।
दिनाँक 28/02/2024 एवं दिनाँक 29/02/2024 को थाना लहार क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं.09 कस्बा लहार से 02 नाबालिक लड़की तथा 01 नाबालिग लङका परिजनों को बिना बताये घर से कहीं चले गये थे। उक्त अपहृताओं के नाबालिक होने से थाने पर अप. क्र. 58/2024,59/2024, 60/2024 धारा 363 भादवि. का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए,पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव द्वारा थाना प्रभारी लहार को निर्देशित किया गया कि तत्काल एक टीम गठित कर उपरोक्त बालक, बालिकओं को दस्तयाब करें,बाद थाना प्रभारी लहार निरीक्षक रविन्द्र शर्मा द्वारा उपनिरीक्षक ध्यानेंद्र सिंह, आरक्षक अजय यादव,सुभाष जाट एवं महिला आरक्षक नसरीन बानों की टीम गठित कर उपरोक्त अपहृताओं के दस्तयाबी हेतु दिल्ली, गुडगाँव रवाना किया गया । उक्त पुलिस टीम व्दारा कडी मेहनत एवं हिकमतअमली से तीनो अप हृताओं को दिनाँक 28/03/2024 को गुङगाव,हरियाणा से दस्तयाब किया गया।
उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी लहार निरीक्षक रविंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक ध्यानेंद्र सिंह,आरक्षक अजय यादव,सुभाष जाट,महिला आरक्षक नसरीन बानों, आरक्षक राहुल यादव (सायबर सेल भिण्ड) की सराहनीय भूमिका रही।




