Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मंत्री श्री शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पुलिस लाइन में भिण्ड में किया शस्त्र-पूजन
देशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

मंत्री श्री शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पुलिस लाइन में भिण्ड में किया शस्त्र-पूजन

Zee Bharat News 24
Last updated: October 13, 2024 7:11 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

विधायक भिण्ड, भाजपा जिलाध्यक्ष भी हुए शस्त्र-पूजन में शामिल

कलेक्टर व एसपी ने भी यज्ञ में आहुतियाँ देकर किया शस्त्र -पूजन

प्रदेश व जिले वासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

दशहरा पर्व का सनातन धर्म में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है, दशहरा के पावन पर्व पर शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाने वाला शस्त्र पूजन पर पुलिस लाईन भिण्ड में उत्साह, उमंग व धूमधाम के साथ शस्त्रों की पूजा की गई।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष  देवेन्द्र सिंह नरवरिया की विशेष उपस्थिति में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक भी इस शस्त्र-पूजन में शामिल हुए।
बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सनातन संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गई।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर इस वर्ष प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मना रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत मंत्री राकेश शुक्ला व विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह की मौजूदगी में इस साल दशहरा पर्व पर भिण्ड के पुलिस लाइन में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया गया है। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए। इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम आयोजित किये गए।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला व विधायक भिण्ड सहित सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने जिले वासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि बुराई पर अच्छाई के प्रतीक इस दशहरा पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

लावन एवं गोरमी स्थित अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियों पर की छापामार कार्रवाई

July 16, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 19 अप्रैल से एक जून तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा

March 31, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिकमनोरंजन

उप प्रधानमंत्री रहे बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई

July 7, 2025
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

विकसित भारत के लिए गांवों का सशक्त होना जरूरी: जिलाधिकारी गौरांग राठी

June 19, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?