Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » थाना सिटी कोतवाली भिण्ड पुलिस की बड़ी कार्यवाही। स्कार्पियो कार चोरी का खुलासा
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

थाना सिटी कोतवाली भिण्ड पुलिस की बड़ी कार्यवाही। स्कार्पियो कार चोरी का खुलासा

Zee Bharat News 24
Last updated: July 24, 2025 3:14 pm
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद।

 असम से शातिर चोर को बुलाकर भिण्ड के चोर ने दिया था घटना को अंजाम

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक भिड डॉ० असित यादव के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड निरी बृजेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में जिला भिण्ड में चोरी, नकबजनी के अपराधियों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड की कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में दिनांक 10.07.25 व 11.07.25 की रात्रि वीरेन्द्र नगर भिण्ड से चोरी हुई स्कार्पियो कार क्रमांक एमपी 07 जेड व्ही 8392 के दो आरोपी गणों गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिनांक 11.07.25 को वीरेन्द्र नगर निवासी फरियादी दीपक शिवहरे ने थाना सिटी कोतवाली भिण्ड पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मेरी स्कार्पियो कार घर के बाहर खड़ी थी सुबह चेक किया तो स्कार्पियो कार नहीं थी बाद सीसीटीवी कैमरा चेक किए तो कोई दो अज्ञात व्यक्ति स्कार्पियो कार का लॉक तोडकर मेरी स्कार्पियो कार को चोरी कर ले गये। उक्त घटना का थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड निरी. बृजेन्द्र सिंह सेंगर ने गम्भीरता से लिया दो पुलिस टीमें व सायबर सेल भिण्ड को स्कार्पियो कार व अज्ञात आरोपी की पतारसी के लिये लगा दिया गया। पुलिस टीम द्वारा भिण्ड के सभी होटल व सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये और उप निरीक्षक सोहनीश तोमर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एक होटल में ठहरे असम के चोर को निर्धारित कर चोरी गयी स्कार्पियों कार व आरोपी का सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पीछा करती हुई सीज टीम असम पहुंच गयी। जहां से एक आरोपी को जिला बरपेटा असम से पकड़ा गया जिसने पूछताछ के दौरान भिण्ड निवासी एक व्यक्ति के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया तथा चोरी गयी स्कार्पियो कार को मणिपुर, नागालैंड के तरफ के रहने वाले एक व्यक्ति को साढे तीन लाख रूपये में बेंचना बताया। जिसमें से डेढ लाख रूपये अपनी पत्नि के खाते में डलवाना बताया। पुलिस ने तत्काल उक्त खाते को फ्रीज करवा दिया। टीम द्वारा असम के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भिण्ड लाया गया तो उसने अपने सुभाष नगर भिण्ड निवासी दूसरे साथी के बारे में बताया। दूसरे साथी को भिण्ड पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाईकिल जप्त की है। आरोपीगण आदतन अपराधी है जिन्होंने पूछताछ पर बताया कि वह चोरी के मामले में मथुरा की जेल में बन्द थे जहां से उन लोगों की दोस्ती हो गयी तथा भिण्ड निवासी आरोपी के द्वारा रैकी कर प्लानिंग बनाकर असम से दूसरे आरोपी को बुलाया गया जिसे इटावा रेलवे स्टेशन से मोटरसाईकिल से अपने साथ लेकर भिण्ड में घटना को अंजाम दिया। चोरी गयी स्कार्पियो कार व एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिये आरोपीगणों से पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

निरी बृजेन्द्र सिंह सेंगर थाना प्रभारी कोतवाली, निरी सतेन्द्र राजपूत थाना प्रभारी फूप, निरी शिवप्रताप सिंह राजावत थाना प्रभारी उमरी, उनि अतुल भदौरिया थाना प्रभारी बरोही, उनि सोहनीष तोमर, उनि वैभव तोमर, सउनि सत्यवीर सिंह सायबर सेल भिण्ड, प्रआर गुरूदास सोही, आर दीपक राजावत, अभिषेक यादव, सन्दीप राजावत, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अमन राजावत, आनन्द दीक्षित, राहुल यादव सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

एस.वी.एन. डांस एकेडमी द्वारा डांडिया नाइट का भव्य आयोजन, डॉ० संदीप रहे मुख्य अतिथि

September 26, 2025
Uncategorizedराजनीतिलोकल

प्रभारी मंत्री श्री पटेल दो दिवसीय प्रवास पर भिण्ड आएंगे

November 15, 2025
Uncategorized

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, ट्रैक पार करते समय हादसा, परिवार ने की मुआवजे की मांग

March 4, 2025
प्रसाशनराजनीति

कलेक्टर ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

December 12, 2023
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?