जी भारत न्यूज24
भिण्ड । पीएम श्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय एसएएफ में मां सरस्वती जी की प्रतिमा की स्थापना 16/12/2023 को की गई थी, प्रतिमा अनावरण के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया । जिसमें मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह तोमर,संजीव यादव,राजेश श्रीवास,अनुराधा भदौरिया,सरिता कुशवाह,कल्पना भदौरिया,साधना कुशवाह,खुश्बू तोमर,कल्पना,स्कूल के छात्र- छात्राएं,महिला सत्संग मंडल,पत्रकारबंधु एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




