Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मंत्री राकेश शुक्ला ने जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण
Uncategorizedप्रसाशनराजनीतिलाइफस्टाइललोकल

मंत्री राकेश शुक्ला ने जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण

Zee Bharat News 24
Last updated: September 14, 2024 7:33 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

आपके जनप्रतिनिधि के रूप में आपकी हर मुसीबत में हमेशा साथ खड़ा हूं – मंत्री श्री शुक्ला

बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम

पैर में चोट होने बावजूद लगभग 150 किमी. का सफर तय कर जलभराव क्षेत्र का किया मुआयना

नागरिकों से नदी एवं जलभराव क्षेत्र के आस पास नहीं जाने की अपील

भिंड। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने विगत दिवस हुई अतिवर्षा से जलभराव एवं नदियों का जल स्तर बढ़ने से निर्मित बाढ़ की स्थिति का मेहगांव विधानसभा पहुंचकर जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसपी डॉ असित यादव, एसडीएम मेहगांव  नवनीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मंत्री श्री शुक्ला ने पैर में चोट होने बावजूद मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 किलोमीटर का सफर तय कर जलभराव क्षेत्र का मुआयना किया। उन्होंने नगर परिषद मेहगांव के वार्ड क्रमांक 07 में अतिवर्षा से निर्मित जलभराव की स्थिति का जायजा लिया साथ ही वार्ड वासियों से चर्चा कर कुशलक्षेम जाना।

बैसली पुल पहुंचकर नदी का जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम कछार में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। साथ ही उनके भोजन-आवास की समुचित व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने राहत शिविरों में ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर कुशलता पूछी। उन्होंने ग्राम भारौली खुर्द पहुंचकर जलभराव क्षेत्र का अवलोकन किया साथ ही अधिकारियों से चर्चा कर सिंध नदी के जल स्तर की जानकारी ली।
मंत्री राकेश शुक्ला ने उपस्थित ग्रामवासियों से चर्चा कर भरोसा दिलाया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की राहत एवं पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है।
आपके जनप्रतिनिधि के रूप में मैं आपकी हर मुसीबत में हमेशा आपके साथ खड़ा हूं।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील कर कहा कि इस समय सभी नदियों का जल स्तर काफी बढ़ गया है इसलिए नदी एवं जल भराव क्षेत्र के आस पास बिल्कुल नहीं जाएं न ही किसी को जाने दें सभी प्रयास करें कि किसी प्रकार की कोई जनहानि न हो इसलिए सावधान, सतर्क एवं स्वस्थ रहें।
मंत्री शुक्ला ने इसके पूर्व मेहगाव कार्यालय पर वर्षा से प्रभावित लोगो से चर्चा की और मेहगाव एस डी एम , नगरपालिका सी एम ओ , विधुत विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिये.

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedटेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशलोकल

भिण्‍ड जिले में लगाए जाएंगे 01 लाख 14 हजार 257 से अधिक स्‍मार्ट मीटर

December 9, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में किसान महापंचायत, टिकैत बोले-पूंजीपतियों ने देश पर किया कब्जा, रोटी भी बाजार की वस्तु बनेगी

March 28, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

अपर कलेक्टर ने सीडीपीओ भिण्ड ग्रामीण को जारी किया नोटिस

June 29, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीति

मतगणना की जानकारी के लिए देवास कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता।

June 1, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?