Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » शिव पार्वती ने कार्तिकेय और गणेश की ली परीक्षा : रामभूषण दास जी
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

शिव पार्वती ने कार्तिकेय और गणेश की ली परीक्षा : रामभूषण दास जी

Zee Bharat News 24
Last updated: June 7, 2024 8:56 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

गोपाल बसेड़िया
जी भारत न्यूज24
भिण्ड । अटेर जनपद के ग्राम चौकी ( धरई ) स्थित सिद्ध पुरुष ताल का मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण की कथा के छटवे दिन प्रवचन करते हुए श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज (खनेता धाम) ने भगवान शिव द्वारा कार्तिकेय और गणेश के विवाह के लिए पृथ्वी परिक्रमा की परीक्षा कथा का वाचन किया।
महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ दिव्य हजार वर्षों तक दिव्याति दिव्य लीला करते रहे। शिव पार्वती से जुड़े कई प्रसंग बड़े ही प्रचलित हैं। आज हम आपके लिए एक रोचक प्रसंग लेकर आए हैं। इस प्रसंग में शिव- पार्वती ने अपने दोनों पुत्र कार्तिकेय और गणेश की परीक्षा ली। महाराज जी ने कहा कि कार्तिकेय और गणेश में विवाह के लिए झगडा हो गया शिव जी ने कहा जो पृथ्वी की परिक्रमा करके पहले आएगा,उसी का पहले विवाह किया जाएगा। कार्तिकेय पृथ्वी की परिक्रमा करने चले गए और गणेश जी ने शिव पार्वती को बिठाकर उनकी परिक्रमा की और कहा अब आप हमारा ब्याह करें। शिवजी ने कहा अभी आपने पृथ्वी की परिक्रमा तो की नहीं। गणेश जी ने कहा पिताजी शास्त्रों में कहा है कि जो आपने माता पिता की सेवा करता है उस को पृथ्ती परिक्रमा का फल प्राप्त होता है और जो अपने बूढ़े मां-बाप को छोड़ कर तीर्थाटन करता है उसको उसका कोई फल प्राप्त नहीं होता अर्थात माता पिता ही तीर्थमय हैं। गणेश की बातें को सुनकर शिव पार्वती ने रिद्धि सिद्धि के साथ विवाह करा दिया। जिनसे गणेश के शुभ क्षेम नामक पुत्र उत्पन्न हुए। जब कार्तिकेय लौट कर आए तो देखा गणेश का विवाह हो गया है। क्रोधित होकर क्रोंच पर्वत पर चले गए उन्होंने विवाह नहीं किया। भगवान शिव पार्वती भी उसी क्रोंच पर्वत पर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्र्लिंग के रूप मे विराजमान हो गए। कथा का समय दिन में 12 बजे से शाम 5 बजे तक है। कथा का समापन नौ जून रविवार को पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ होगा। बुधवार को कथा श्रवण करने दंदरौआ धाम के महंत श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर रामदास जी महाराज पधारे। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रोतागणों ने शिव महापुराण की कथा का श्रवण किया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिकलोकल

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया का जन्मदिवस अनोखे अंदाज से मनाया गया

September 5, 2024
Uncategorized

भिंड जिला अस्पताल में इलाज कराने आई महिला के पेट में निकली कैंची

November 29, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

धौरका गांव से रतनगढ़ माता के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, एक महिला की मौत, दो दर्जन घायल

October 28, 2025
Uncategorized

झांसी: महापौर की अध्यक्षता में अतिक्रमण पर बड़ी बैठक, 11 सदस्यीय कमेटी गठित; कार्रवाई से पहले होगा 3 दिन का एलान

May 8, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?