भिण्ड ! भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व के वर्षो में दिये गये निर्देशानुसार 25 जनवरी 2024 को मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार खत्री ने अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 09-अटेर, 10-भिण्ड, 11-लहार, 12-मेहगांव एवं 13-गोहद (अजा) को पत्र जारी कर कहा कि 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला एवं मतदान केन्द्रों पर समारोहपूर्वक प्रातः11 बजे से आयोजित करने के संबंध में जिले से लेकर बूथ स्तर तक अपने अधीनस्थों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत करायें तथा समारोह के आयोजन के संबंध में निर्देशित करने का कष्ट करें।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को




