जी भारत न्यूज24
उन्नाव। कृषि विभाग की आत्मा (ATMA) योजना के अंतर्गत कार्यरत कार्मिकों ने दीपावली से पूर्व बकाया वेतन, ऑपरेशनल व्यय और यात्रा भत्ते के भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा है।कार्मिकों ने बताया कि वे वर्ष 2011-12 से लगातार सेवा दे रहे हैं, परंतु वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की वेतन वृद्धि तथा यात्रा भत्ते का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। ज्ञापन में कहा गया है कि अन्य जनपदों में मार्च 2025 तक भुगतान हो चुका है, जबकि उन्नाव में ऑपरेशनल व्यय, एरियर और यात्रा भत्ते लंबित हैं।आत्मा कार्मिकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शासन स्तर पर हस्तक्षेप कर बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाए ताकि दीपावली पर परिवारों को आर्थिक राहत मिल सके।इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि कृषि मंत्री, मुख्य सचिव (कृषि) और संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। ज्ञापन देने वालों में आत्मा सदस्य अनुज चंदेल सहित समस्त आत्मा कार्मिक जनपद उन्नाव शामिल रहे।




