जी भारत न्यूज24
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध डेयरियों पर स्पॉट टेस्टिंग किट रखवाई गई
भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं रीना बंसल ने मिलावट पर रोकथाम के लिये दूध डेयरियों पर स्पॉट टेस्टिंग किट रखवाई, जिससे आम जनता डेयरियों से खरीदे गये दूध एवं दुग्ध पदार्थों के गुणवत्ता की जांच स्वयं कर सके। विभाग द्वारा वनखण्डेश्वर रोड़ स्थित अन्नपूर्णा डेयरी एवं भारौली रोड़ स्थित सरपंच डेयरी आदि पर दूध एवं दुग्ध पदार्थ की जांच के लिये लेक्टोमीटर, थर्मामीटर एवं सुलभ उपलब्ध केमिकल्स जैसे- ब्रोमोकेसोल सोल्यूशन, आयोडीन सोल्यूशन, आदि रखवाये गये।
जिससे दूध में डिर्टजेंट, स्टार्च, पानी आदि की मिलावट की जांच आसानी से की जा सके।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भिण्ड जिले में मिलावट के विरूद्ध आम नागरिको में जागरूकता हेतु जिले भर में होर्डिंग्स लगाये गये। जिन पर विभाग ने मिलावट की शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर 1800112100, मोबाइल नम्बर 8839544152 जारी किया। खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।




