जी भारत न्यूज24
थाना लहचूरा क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा से तीन किलोमीटर दूर तपोभूमि झारखण्ड धाम मंदिर धसान नदी किनारे दोपहर एक अज्ञात युवक की रक्तरंजित अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी लहचूरा सरिता मिश्रा मय फोर्स के मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर मनोज कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तथा फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर बारीकी से जांच पड़ताल की।शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।शव के दाहिने हाथ में विशाल तथा वायें हाथ में माम डैड लिखा हुआ है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु मऊरानीपुर भेज दिया गया।इस मौके पर चौकी प्रभारी रमेश यादव, नरेश कुमार, विजय शंकर शुक्ला,आर सी गौतम, कुलदीप सिंह तथा ग्राम प्रधान चन्द्रभानसिंह परमार मौके पर मौजूद रहे।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,बुंदेलखंड रिपोर्टर




