जी भारत न्यूज़24
भिन्ड। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत प्रचार-प्रसार में प्रयुक्त टेंट, शामियाना, लाईट, साउंड, भोजन एवं अन्य सामग्री की दरों के निर्धारण के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु संसदीय क्षेत्र भिण्ड में निर्धारित दरों को ही जिले में मान्य करने हेतु सहमति जताई गई।




