Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » सर्वेश्वर भगवान शिव ही कलियुग के देवता हैं : रामभूषण दास जी महाराज
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

सर्वेश्वर भगवान शिव ही कलियुग के देवता हैं : रामभूषण दास जी महाराज

Zee Bharat News 24
Last updated: June 3, 2024 6:24 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

गोपाल बसेड़िया 

ग्राम चौकी के ताल का मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा में हो रहे हैं प्रवचन

भिण्ड । अटेर जनपद के ग्राम चौकी स्थित सिद्ध पुरुष ताल का मंदिर परिसर में नौ दिवसीय शिव महापुराण की कथा के तृतीय दिवस प्रवचन करते हुए श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज खनेता धाम ने कलयुग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कलियुग में व्यक्ति की आयु अल्प होगी, मनुष्य सत्य पथ का त्याग कर पापाचार में धंसते चले जाएंगे, स्त्रियां व्यभिचारिणी हो जाएगी, लोग माता-पिता का सम्मान नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि कलियुग का सार केवल सर्वेश्वर भगवान शिव ही हैं। ब्रह्मा ब्रह्मलोक में और विष्णु विष्णु लोक में निवास करते हैं लेकिन भगवान शिव धरती पर ही विराजमान हैं। कलियुग में सिवाय भगवान शिव के कोई तारणहार नहीं है। इसलिए भोलेनाथ की पूजा नियमित रूप से करने से फल की निश्चित ही प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि ने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है। भगवान शंकर वैराग्य के देवता माने गए है। बाबजूद इसके शिव ने विवाह कर गृहस्थ आश्रम में रहकर वैराग्य धर्म का अनुसरण करने का तरीका दिया।
रामभूषण दास महाराज ने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है। भगवान शंकर वैराग्य के देवता माने गए है। बाबजूद इसके शिव ने विवाह कर गृहस्थ आश्रम में रहकर वैराग्य धर्म का अनुसरण करने का तरीका दिया। उन्होंने लोक कथा का वखान करते हुए बताया कि एक बार ब्रम्हा एवं विष्णु ने शिव माया से मोहित होकर आपस में विवाद किया। उसी समय भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हो गए। ब्रम्हा ने झूठ बोला तो भगवान शिव ने ब्रम्हा को दंडित करते हुए उनका एक सिर काट लिया। उसके गद ब्रम्हा और विष्णु ने शिव जी का पूजन किया, यह शिवलिंग का प्रथम पूजन था, इसीलिए वह तिथि शिवरात्रि कहलाई। कथा वाचक ने विल्व वृक्ष की महिमा का व्याख्यान किया तथा रुद्राक्ष की महिमा एवं 14 प्रकार के रुद्राक्षों का वर्णन किया एवं भस्म की महिमा बताई।
तीसरे दिन की कथा में चामुंडा माता आश्रम अटेर के संत श्रीश्री 1008 प्रेमानंदजी महाराज और गिरधारी मठ ग्राम चिलोंगा आश्रम के संत श्रीश्री 1008 मण्डलेश्वर हरिनिवासजी विशेष रूप से मौजूद रहे। कथा आयोजक ओंकारनाथ ओमप्रकाश कांकर हैं। कथा का समय दिन में 12 बजे से शाम पांच बजे तक है। कथा 31 मई से आरंभ होकर नौ जून तक चलेगी। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रोतागणों ने शिव महापुराण की कथा का श्रवण किया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

262 मेधावी छात्र- छात्राओं,अन्य समाजसेवियों का सम्मान

September 9, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने हेतु लोगों को जागृत किया…………… डॉ डी, एस, गुप्ता, वरिष्ठ फिजिशियन, चेस्ट रोग विशेषज्ञ

June 22, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

नगर में चल रही श्री रामलीला महोत्सव में श्रीराम बारात निकाली गई

October 15, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव की गौशाला में 10 गायों की मौत, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

October 18, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?